लाइव न्यूज़ :

मानहानि केस: जमानत लेने के बाद राहुल ने कहा, मैं निर्दोष हूं, RSS-BJP से 10 गुना ज्यादा ताकत से लडूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 12:01 IST

राहुल गांधी पर आरोप है कि गौरी लंकेश की मौत के 24 घंटे के भीतर, गांधी ने संवाददाताओं से कहा था कि भाजपा, आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ बोलने वाले व्यक्ति पर दबाव बनाया जाता है, पीटा जीता है, हमला किया जाता है और यहां तक कि मार दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की अदालत ने राहुल गांधी को 15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी राहुल गांधी ने मुंबई की अदालत में मानहानि के मामले में खुद को निर्दोष बताया, सुनवाई का सामना करेंगे

कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से जुड़े मानहानि केस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मुंबई के शिवड़ी कोर्ट ने गुरुवार को 15000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अदालत में मानहानि के मामले में खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वो सुनवाई का सामना करेंगे।

कोर्ट से बाहर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राहुल ने कहा, मैं किसानों और मजदूरों के साथ खड़ा रहूंगा। ये विचारधारा की लड़ाई है। मुझ पर लागातार हमले हो रहे हैं। मजा आ रहा है। उन्होंने कहा कि वह आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा से 10 गुना ज्यादा ताकत से लड़ेंगे।

क्या है मामला

मझगांव मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने फरवरी में वकील एवं आरएसएस कार्यकर्ता ध्रुतीमान जोशी की निजी शिकायत के संबंध में गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी को सम्मन जारी किया था। जोशी ने 2017 में गांधी, तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, माकपा और इसके महासचिव येचुरी के खिलाफ शिकायत दायर की थी।

किसी खास मामले की जांच के लिए अदालत से पुलिस को निर्देश की मांग के लिए निजी शिकायत दायर की जाती है। लंकेश की सितंबर 2017 में बेंगलुरू में उनके घर के बाहर कथित रूप से एक दक्षिणपंथी चरमपंथी संगठन के सदस्यों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जोशी ने आरोप लगाया था कि लंकेश की मौत के 24 घंटे के भीतर, गांधी ने संवाददाताओं से कहा था कि भाजपा, आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ बोलने वाले व्यक्ति पर दबाव बनाया जाता है, पीटा जीता है, हमला किया जाता है और यहां तक कि मार दिया जाता है।

टॅग्स :राहुल गांधीआरएसएसगौरी लंकेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?