लाइव न्यूज़ :

डेनिम जैकेट संग टोपी, मानसरोवर यात्रा पर राहुल का दिखा अलग अंदाज, देखें वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 7, 2018 20:15 IST

राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर की यात्रा की तस्वीर सामने आने के बाद बीजेपी मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल की इस तस्वीर को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा ये राहुल की तस्वीर फोटोशॉप है

Open in App

नई दिल्ली, 07 सितंबर:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अफवाह आई थी कि राहुल गांधीकैलाश मानसरोवर की यात्रा पर नॉनवेज खा रहे थे। हालांकि इस से कांग्रेस ने साफ इनकार कर दिया था। बीजेपी ने राहुल के कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी सवाल उठाया था। 

सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह के बाद ही राहुल गांधी ने अपनी यात्रा की तस्वीरे ट्वीट की। पहले उन्होंने पहाड़ और वादियों की तस्वीर पोस्ट की। उसके बाद उन्होंने खुद की फोटो शेयर की है।

शुक्रवार 07 सिंतबर को राहुल ने अपनी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह टोपी, चश्मा, जींस, जैकेट पहने दिख रहे हैं। राहुल के साथ एक शख्स और भी है, जो यात्री बताया जा रहा है। 

राहुल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर लेखक साध्वी खोसला ने शेयर की है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद राहुल गांधी ने अपनी एक वीडियो भी शेयर की है।  

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर डेनिम और जैकेट वाला लुक भी काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि ऐसा बहुत कम बार होता है कि राहुल गांधी रतीय नेताओं की छवि से हटकर कुछ अलग पहनते हैं। 

कैलाश मानसरोवर यात्रा यात्रा की शुरुआत आठ जून को हुई थी। जो कल आठ सितंबर तक चलेगी। कैलाश मानसरोवर की यात्रा दो मार्गों सिक्किम के नाथू ला दर्रा और उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रा से होकर गुजरी है। 

राहुल गांधी 31 अगस्त से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हैं। राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 दिन की है। 

राहुल गांधी की तस्वीर सामने आने के बाद बीजेपी मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल की इस तस्वीर को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा ये राहुल की तस्वीर फोटोशॉप है। 

सोशल मीडिया पर लेखक साध्वी खोसला ने तस्वीरे शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'भगवान शिव आपको ढेर सारा आशीर्वाद देंगे. भोले बाबा का आशीर्वाद आपको जहर पीने की ताकत देग।'

टॅग्स :राहुल गांधीकैलाश मानसरोवरवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए