लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- 'तय कीजिए, गांधी का हिंदुस्तान चाहते हैं या गोडसे का?'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 11, 2019 18:49 IST

पुलवामा आतंकी हमले के बारे में राहुल गांधी ने कहा, 'जैश का आतंकी मसूद अजहर पुलवामा हमले का जिम्मेदार है, लेकिन आप सोचिए बीजेपी की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अगल मसूद अजहर को छोड़ा नहीं होता तो आज इतना बड़ा हादसा नहीं होता।' 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि 2019 में कांग्रेस की ही सरकार आएगी। राहुल गांधी ने कहा, 'आज जो प्रधानमंत्री हैं, उनके मुंह से सच्चाई नहीं निकल सकती है।'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'पीएम मोदी दो करोड़ रोजगार की बात करते हैं और रात को 8 बजे नोटबंदी लागू कर देते हैं। पीएम मोदी की आज भी हिम्मत नहीं है कि वो आंख में आंख मिला सके।' राहुल गांधी ने कहा, 'हमने 10 दिन में कर्ज माफी के लिए कहा और दो दिन में माफ कर दिया।' राहुल गांधी ने दावा भी किया है कि 2019 में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। 

राहुल गांधी ने कहा, 'आज जो प्रधानमंत्री हैं, उनके मुंह से सच्चाई नहीं निकल सकती। नोटबंदी और जीएसटी से दिल्ली के छोटे दुकानदारों को, छोटे बिजनेस वालों को बर्बाद कर दिया है।' 

राहुल गांधी ने कहा, 'संसद में प्रधानमंत्री ने डेढ़ घंटे भाषण दिया, जब कांग्रेस ने राफेल पर सवाल पूछा तो आंख से आंख नहीं मिला पाये। ये कांग्रेस पार्टी का कमाल है। नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा, 'नोटबंदी के समय बीजेपी नेताओं के मालिकाने वाले सहकारी बैंकों में हजारों करोड़ रुपयों के कालेधन को सफेद करने का खेल चल रहा था, दूसरी तरफ सैंकड़ों निर्दोष लोग अपने जीवनभर की बचत का पैसा बैंकों में जमा करवाने की आस में लाईनों में खड़े दम तोड़ रहे थे।'   

राहुल गांधी ने 2019 चुनाव के बाद के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, जैसे ही 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी, हिंदुस्तान के हर गरीब को ‘कम से कम आमदनी गारंटी करके' दे दी जायेगी। जनता तय कर लें कि गांधी का हिंदुस्तान चाहते हैं या गोडसे का? एक तरफ प्यार की विचारधारा है दूसरी तरफ नफरत की विचारधारा है। 

पुलवामा आतंकी हमले के बारे में राहुल गांधी ने कहा, 'जैश का आतंकी मसूद अजहर पुलवामा हमले का जिम्मेदार है, लेकिन आप सोचिए बीजेपी की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अगल मसूद अजहर को छोड़ा नहीं होता तो आज इतना बड़ा हादसा नहीं होता।'  

टॅग्स :राहुल गांधीलोकसभा चुनावकांग्रेसनोटबंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह