लाइव न्यूज़ :

जी20 समिट से पहले राहुल गांधी पहुंचे यूरोप, जानें क्यों है ये दौरा खास

By अंजली चौहान | Updated: September 7, 2023 14:29 IST

राहुल गांधी के साथ दूरसंचार उद्यमी सैम पित्रोदा भी थे, जो विभिन्न यूरोपीय देशों में गांधी के साथ सभी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी एक हफ्ते के लिए यूरोप दौरे पर पहुंचे हैं यूरोप में वह भारतीय प्रवासियों और छात्रों से मिलेंगे जी20 के खत्म होने के बाद 11 सितंबर को वह देश आ जाएंगे

ब्रसेल्स: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी  दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन से पहले एक हफ्ते के लिए यूरोप दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं।

कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी अपनी यूरोप यात्रा के दौरान यूरोपीय देशों के भारतीय प्रवासियों और यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों से मुलाकात करेंगे। वह गुरुवार को ब्रसेल्स पहुंच चुके हैं और यूरोप में एक सप्ताह के लिए उनके कई कार्यक्रम है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता के ब्रसेल्स में कुछ व्यवसायियों से मिलने और मीडिया से बातचीत करने की भी उम्मीद है। वह पेरिस भी जाएंगे और फ्रांसीसी सांसदों के साथ बैठकें करेंगे। भारत लौटने से पहले उनकी आखिरी यात्रा नॉर्वे की होगी, जहां ओस्लो में उनके देश के सांसदों से मुलाकात करने की उम्मीद है। 

गौरतलब है कि राहुल गांधी के जी20 शिखर सम्मेलन खत्म होने के बाद 12 सितंबर को भारत लौट आने की उम्मीद है। चूंकि भारत में 8 से 10 सितंबर तक राजधानी दिल्ली में जी20 बैठक का आयोजन किया गया है।

इस बैठक में दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।वहीं, मेजबान भारत की ओर से भारत सरकार और पूरा मंत्रीमंडल कार्यक्रम में मौजूद रहेगा।

क्या रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

जानकारी के अनुसार, 8 सितंबर को राहुल गांधी भारतीय उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे और दोपहर में लगभग 1 बजकर 30 मिनट पर ब्रसेल्स में एक संवाददाता सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वह पेरिस के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 

अगले दिन 9 सितंबर को राहुल गांधी फ्रांसीसी सांसदों के साथ मुलाकात और बातचीत करेंगे। साइंसेज पो यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे।

वहीं, 10 सितंबर वह नीदरलैंड जाएंगे जहां 400 साल पुरानी लीडेन यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे और छात्रों से बातचीत करेंगे। राहुल गांधी 11 सितंबर को नॉर्वे जाएंगे जहां वो ओस्लो में देश के सांसदों से मुलाकात करेंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीRahul Congressकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?