लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी पर इस्तीफा वापस लेने के लिए सांसदों सहित कार्यकर्ताओं का बना चौतरफा दबाव, असमंजस बरकरार

By शीलेष शर्मा | Updated: June 27, 2019 06:39 IST

सोनिया गांधी की मौजूदगी में जब सांसदों ने यह सवाल उठाया तो राहुल ने भी दो टूक जवाब दिया कि वे चुनाव नतीजों से पहले ही तय कर चुके थे कि यदि पार्टी चुनाव हारती है तो वे नैतिक जिम्मेदारी लेंगे और अपना पद छोड़ देगें. उन्होंने सांसदों को साफ कहा कि वे अपने फैसले पर  पूरी तरह अड़िग है और उसमें कोई बदलाव नहीं करेगें. 

Open in App
ठळक मुद्देयूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहुल के सामने दलील दी कि जब पार्टी के सामने कठिन दौर की सबसे बड़ी चुनौती है प्रदर्शन करने वाले नेताओं में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव, उपाध्यक्ष वी.वी. श्रीनिवास सहित दूसरे नेता शामिल थे.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर पार्टी में कोहराम मचा हुआ है. राहुल इस्तीफा वापस लेने के लिए तैयार नहीं है, और पार्टी के नेता उसे मंजूर करने के लिए तैयार नहीं है. नतीजा कांग्रेस महत्वपूर्ण मुद्दों पर नेतृत्वविहीन हो गई है. पार्टी के इस दुविधा के संकेत आज उस समय साफ नजर आए जब कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी के लोकसभा सदस्यों ने राहुल को दो टूक कहा कि पार्टी कठिन दौर से गुजर रही है, ऐसे समय पार्टी उनके स्थान पर किसी दूसरे नेता को अध्यक्ष स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है. 

सोनिया गांधी की मौजूदगी में जब सांसदों ने यह सवाल उठाया तो राहुल ने भी दो टूक जवाब दिया कि वे चुनाव नतीजों से पहले ही तय कर चुके थे कि यदि पार्टी चुनाव हारती है तो वे नैतिक जिम्मेदारी लेंगे और अपना पद छोड़ देगें. उन्होंने सांसदों को साफ कहा कि वे अपने फैसले पर  पूरी तरह अड़िग है और उसमें कोई बदलाव नहीं करेगें. राहुल की इस टिप्पणी पर कुछ सांसदों ने बैठक में ही राहुल को सीधे-सीधे बोला कि उनके इस्तीफे का मतलब है भाजपा की चाल में फंसना. यदि उन्होंने इस्तीफा वापस नहीं लिया तो कांग्रेस तार-तार हो  जाएगी. इसलिए उनके इस फैसले को पार्टी के सांसद स्वीकार नहीं करेगें. 

इससे पूर्व राहुल के आवास पर आज सुबह देशभर के युवक कांग्रेस के नेताओं  और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. हजारों-हजार की संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने राहुल ने इस्तीफा वापस लेने की मांग की. इन नेताओं के साथ पार्टी के बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और पूर्व केंद्रीय मंत्री जे डी सिलेम भी थे. 

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहुल के सामने दलील दी कि जब पार्टी के सामने कठिन दौर की सबसे बड़ी चुनौती है उस समय आपने नेतृत्व छोड़ रहे है जो स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि जो मजबूत नेतृत्व आप पार्टी को दे सकते है वह कोई दूसरा नेता नहीं दे सकता. प्रदर्शन करने वाले नेताओं में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव, उपाध्यक्ष वी.वी. श्रीनिवास सहित दूसरे नेता शामिल थे.

गौरतलब है कि 25 मई को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में चुनाव नतीजों के तुरंत बाद पराजय की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी. जिसे कार्यसमिति ने एक स्वर से ठुकरा भी दिया था, तब से अब तक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर असंमजस की स्थिति बनी हुई है ऐसे समय में जब महाराष्ट्र, हरियाणा, सहित दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनाव होने है. 

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील