लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार, बोले राहुल गांधी- हर चीज में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है

By अनिल शर्मा | Updated: October 6, 2022 11:17 IST

 यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3,570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी तय करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमांड्या में पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी राज्य सरकार पर हमलावर नजर आए।कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि कर्नाटक सरकार हर चीज में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है।

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन की शुरुआत मांड्या जिले के बेल्लार से की। यात्रा का यह पड़ा काफी खास माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी भी आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गईं। सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है।

मांड्या में पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी राज्य सरकार पर हमलावर नजर आए। सीधे तौर पर उन्होंने राज्य सरकार पर सबसे भ्रष्ट सरकार होने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि कर्नाटक सरकार हर चीज में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है। राहुल गांधी ने यहां भारत जोड़ो यात्रा में दिव्यांग लोगों से बात की।

राज्य सरकार को घेरते हुए राहुल ने कहा कि 'कर्नाटक में शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह हर चीज में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है।' राहुल गांधी ने आगे कहा कि कर्नाटक के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री को इसको लेकर चिट्ठी लिखी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस यात्रा का लक्ष्य इन मुद्दों के लिए लड़ने का है।'

वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा निर्मित महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और देश को तोड़ने का जो काम चल रहा है उसके खिलाफ सोनिया गांधी आज खुद जंग का एलान करेंगी। राहुल गांधी सिद्धांत और इस देश के गरीब, नौजवानों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं।

इस बीच  कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी. के. शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में वापसी कर रही है। उन्होंने कहा,  हमें गर्व है कि वह (कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी) यहां आई हैं और हमारे साथ चलेंगी। कर्नाटक में कांग्रेस वापसी कर रही है और भारतीय जनता पार्टी की दुकान बंद होने वाली है।

बता दें, यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3,570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी तय करेंगे। कांग्रेस का मानना है कि यह यात्रा पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्रासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी