लाइव न्यूज़ :

Ahmedabad: 'मोदी बच गए नहीं तो राजनीतिक करियर खत्म हो जाता', राहुल गांधी की बीजेपी को चेतावनी

By धीरज मिश्रा | Updated: July 6, 2024 17:58 IST

Ahmedabad: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात दौरे के दौरान कहा कि उनकी पार्टी अगले चुनाव में गुजरात में भाजपा को उसी तरह हराएगी।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में राहुल गांधी ने दी पीएम मोदी को चेतावनी अयोध्या की तरह यहां भी हराएंगे राहुल गांधी ने कहा, अच्छा हुआ अयोध्या से नहीं लड़े नहीं तो करियर खत्म हो जाता

Ahmedabad: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात दौरे के दौरान कहा कि उनकी पार्टी अगले चुनाव में गुजरात में भाजपा को उसी तरह हराएगी, जैसे उसने हाल के लोकसभा चुनाव में अयोध्या में हराया था। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी  ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा हमें धमकाकर और हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाकर हमें चुनौती दी है। मैं आपको बता दूं कि हम मिलकर उनकी सरकार को तोड़ने जा रहे हैं, जैसे उन्होंने हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है।

यह लिखकर ले लीजिए कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव लड़ेगी और गुजरात में नरेंद्र मोदी और भाजपा को हराएगी, जैसा हमने अयोध्या में किया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात जीतेगी और राज्य से नई शुरुआत करेगी। वे 2 जुलाई को अहमदाबाद के पालदी इलाके में कांग्रेस के राज्य मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर कांग्रेस और भाजपा दोनों के सदस्यों के बीच हुई झड़प का जिक्र कर रहे थे। 

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ, जिसमें एक सहायक पुलिस आयुक्त समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अपने भाषण में पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने उत्तर प्रदेश के फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा की हार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

फैजाबाद लोकसभा सीट अयोध्या में स्थित है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के लोगों को गुस्सा तब आया जब उन्होंने पाया कि राम मंदिर के उद्घाटन के लिए एक भी स्थानीय व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पीएम मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनके सर्वेक्षकों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी और कहा कि वह हार जाएंगे और उनका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीअयोध्यागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत