लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से लगा झटका, अमित शाह पर की गई टिप्पणी को लेकर दायर मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 23, 2024 14:56 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को आज झारखंड उच्च न्यायालय से उस समय बेहद तगड़ा झटका लगा, जब हाईकोर्ट ने मानहानि के एक मुकदमे में उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी को झारखंड उच्च न्यायालय से लगा बेहद तगड़ा झटका हाईकोर्ट ने मानहानि के एक मुकदमे में राहुल गांधी को राहत देने से इनकार कर दिया हैराहुल पर दर्ज मानहानि का यह केस साल 2018 में भाजपा नेता अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है

रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को आज झारखंड उच्च न्यायालय से उस समय बेहद तगड़ा झटका लगा, जब हाईकोर्ट ने मानहानि के एक मुकदमे में उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया है।

यह मामला साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन प्रमुख और देश के मौजूदा गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की राहुल गांधी द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के संबंध में दायर किये गये आपराधिक मानहानि मुकदमे से जुड़ा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रही मानहानि केस की कार्यवाही को रद्द करने के लिए दायर की गई याचिका को शुक्रवार को शुक्रवार को खारिज कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस संबंध में राहुल गांधी की ओर से 16 फरवरी को लिखित पक्ष हाईकोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद जस्टिस अंबुजनाथ की बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह केस चाईबासा में 2018 कांग्रेस सत्र के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए चुनावी भाषण से संबंधित है।

झारखंड हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करने वाले बीजेपी नेता नवीन झा ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

उस वर्ष 8 मई को कर्नाटक चुनाव के दौरान बेंगलुरु में एक संवाददाता सम्मेलन में अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को भाजपा नेता विजय मिश्रा द्वारा सुल्तानपुर की एक विशेष अदालत में दायर मानहानि मामला दायर किया गया था।  में ने गांधी को 20 फरवरी को जमानत दे दी थी।

टॅग्स :राहुल गांधीअमित शाहJharkhand High Courtकांग्रेसBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?