लाइव न्यूज़ :

कठुआ-उन्नाव रेप जैसे मामलों के विरोध में आज रात इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे राहुल गांधी, कहा- आप भी आकर साथ दें

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 12, 2018 22:42 IST

राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी। रात को 9 बजकर 39 मिनट पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया,  लाखों भारतीयों की तरह रेप की घटनाओं से मेरा भी दिल दुखी है। भारत में महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जा सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 अप्रैल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज रात को उन्नाव और कठुआ रेप जैसे मामलों के विरोध में आज रात( 12 अप्रैल) को  इंडिया गेट पर कैंडल मार्च करने का फैसला किया है। इस मुद्दे पर शुरुआत से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी काफी अक्रामक रूख अपनाए हुए हैं। 

राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी। रात को 9 बजकर 39 मिनट पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया,  लाखों भारतीयों की तरह रेप की घटनाओं से मेरा भी दिल दुखी है। भारत में महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जा सकता है। आइए आज रात 12 बेज मेरे साथ इंडिया गेट पर रेप के विरोध में शांति कैंडल मार्च को ज्वाइन कीजिए।  हिंसा और न्याय की मांग के लिए मेरे साथ मार्च कीजिए।'  

बता दें कि इस मामले में राहुल गांधी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ये वक्त उपवास का नहीं है बोलने का है। देश प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनना चाहता है।गौरतलब है कि 8 साल की मासूम आसिफा का शव कठुआ स्थित उसके गांव के पास के जंगल से 17 जनवरी 2018 को बरामद हुआ था। जबकि बच्ची 10 जनवरी से ही लापता थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने बच्ची का अपहरण उसका घोड़ा खोजकर लाकर देने के बहाने किया था।

इस मामले में चार्जशीट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस चार्जशीट के मुताबिक गांव के ही एक मंदिर में बच्ची के साथ छह लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने से ठीक पहले भी उसके साथ दोबारा रेप किया था। 

 वहीं उत्तर प्रदेश में उन्नाव में गैंगरेप मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी न होने पर हाई कोर्ट ने योगी सरकार से दो टूक पूछा है कि आप गिरफ्तारी करेंगे या नहीं।  कुलदीप सिंह सेंगर पर एक लडकी के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। मामला पिछले साल जून का है। उस समय लड़की की उम्र 17 साली बतायी जा रही है। लड़की के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी है। लड़की के पिता के संग मारपीट के आरोप में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया है।   

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब