लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Doctor Suicide: सतारा में डॉक्टर की आत्महत्या मामले में राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा, बोले- 'यह एक संस्थागत हत्या'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2025 13:46 IST

 Maharashtra Doctor Suicide: महाराष्ट्र के सतारा में बलात्कार और उत्पीड़न से हताश डॉ. संपदा मुंडे की आत्महत्या एक ऐसी त्रासदी है जो किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को झकझोर देती है।

Open in App

 Maharashtra Doctor Suicide: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक महिला सरकारी चिकित्सक की कथित आत्महत्या को ‘‘संस्थागत हत्या’’ करार देते हुए रविवार को कहा कि उसकी मौत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की ‘‘अमानवीय और असंवेदनशील’’ प्रकृति को उजागर करती है। मध्य महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले की रहने वाली और सातारा जिले के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक का शव बृहस्पतिवार रात फलटण कस्बे के एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला था।

अपनी हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया था कि पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदाने ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। राहुल गांधी ने कहा कि सातारा में बलात्कार और उत्पीड़न से तंग आकर चिकित्सक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एक होनहार चिकित्सक बेटी, जो दूसरों का दर्द मिटाने की आकांक्षा रखती थी, भ्रष्ट सत्ता और तंत्र में बैठे अपराधियों की प्रताड़ना का शिकार बन गई।’’ गांधी ने लिखा, ‘‘जिसे अपराधियों से जनता की रक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, उसी ने इस मासूम के खिलाफ सबसे घिनौना अपराध किया, उसके साथ बलात्कार और उसका शोषण किया।

खबरों के अनुसार, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों ने उस (चिकित्सक) पर भ्रष्टाचार करने का दबाव डालने की कोशिश भी की।’’ उन्होंने कहा, ‘सत्ता संरक्षित आपराधिक विचारधारा का यह सबसे घिनौना उदाहरण है। यह आत्महत्या नहीं - संस्थागत हत्या है।’’ गांधी ने कहा कि जब सत्ता अपराधियों की ढाल बन जाए तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए?

उन्होंने कहा कि चिकित्सक की मौत भाजपा सरकार के ‘‘अमानवीय और संवेदनहीन चेहरे’’ को उजागर करती है। गांधी ने कहा, ‘‘हम न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। भारत की हर बेटी के लिए - अब डर नहीं, न्याय चाहिए।’’

चिकित्सक की ‘आत्महत्या’ से जुड़े मामले में आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदाने को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले, दिन में पुलिस ने चिकित्सक की कथित आत्महत्या के सिलसिले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर को गिरफ्तार किया था।

दोनों के खिलाफ फलटण में बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बनकर उस मकान के मालिक का बेटा है, जहां महिला चिकित्सक रहती थी। जांच ​​के दौरान मामले में नाम सामने आने के बाद बदाने को सेवा से निलंबित कर दिया गया था। 

टॅग्स :राहुल गांधीमहाराष्ट्रडॉक्टरआत्मघाती हमलाBJPPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत