लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के इस ट्वीट का उड़ा मजाक, चुनाव नतीजे आने से पहले आई "नानी की याद"

By भारती द्विवेदी | Updated: March 3, 2018 18:13 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने इटली गए हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 3 मार्च: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने इटली गए हुए हैं। राहुल गांधी ने 1 मार्च को अपने ट्वीट में लिखा था- 'मेरी नानी 93 साल की हैं। वो दुनिया की सबसे दयालु महिला हैं। मैं इस बार होली की छुट्टी उनके साथ मना कर उन्हें सरप्राइज देना चाहता हूं। मैं उन्हें गले लगाने तक का इंतजार नहीं कर सकता हूं।' 

अब जबकि पूर्वोत्तर चुनाव के नतीजे आ गए हैं। त्रिपुरा और नागलैंड में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है तो बीजेपी के नेता समेत लोग भी राहुल गांधी के इस दौरे का मजाक बना रहे हैं। चुनाव नजीतों के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉफ्रेंस किया, जिसे में उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा- 'मुझे व्हाट्सऐप पर मैसेज आया है कि इटली में चुनाव है।'

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्वोत्तर में कांग्रेस की खराब दशा पर कहा कि राहुल गांधी नॉन-सीरियल लीडर हैं। उनके ऊपर राजनीति थोपी गई है। वो जनता के नेता नहीं हो सकते हैं।

वहीं राहुल के ट्वीट का ट्विटर यूजर्स भी खूब मजाक बना रहे हैं। जयकृष्ण पी रावत लिखते हैं कि जाने का लिखा है। वापस आने की बात तो नहीं लिखी। जबरदस्ती वापस लाना पड़ेगा।

काजल हिंदुस्तानी लिखती हैं कि नानी के बहाने हमें मामा मत बनाओ। कही मोदी जी और CBI के डर से देश छोड़कर तो नहीं जा रहे ना???

कुमार गौरव लिखते हैं कि क्या बहाना मारा कर भागा है। इटैलियन नानी की होली।

राधिका लिखती हैं कि क्यों नहीं तुम हमेशा के लिए अपनी नानी के साथ इटली रह जाते हो। नानी खुश, तुम खुश, सोनिया खुश, बीजेपी खुश, कांग्रेस खुश। सबके-सब खुश।

बता दें कि त्रिपुरा के 59 सीटों में बीजेपी अपने सहयोगी दल आईपीएफटी के साथ मिलकर 43 सीटों पर जीत के करीब है। वहीं सीपीएम 16 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। वहीं मेघालय के 59 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस 31 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, बीजेपी और यूडीपी गठबंधन 8 सीटों पर जीत हासिल कर लिया हाै। वहीं एनपीपी 19 सीटें जीत चुकी है। नागलैंड की 59 सीटों में बीजेपी और एनडीपीपी गठबंधन 27 जीतने के करीब हैं। कांग्रेस जीरो और सत्ताधारी पार्टी एनपीएफ 25 सीट जीतने के करीब है।

टॅग्स :राहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टीगिरिराज सिंहअमित शाहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप