लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने किया मोदी सरकार पर हमला, बोले- 'ईंधन के दाम आम आदमी की कमर तोड़ रहे हैं, सरकार को परवाह नहीं है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 18, 2022 22:25 IST

मोदी सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने केरल के अलाप्पुझा ज़िले के थोट्टपल्ली में कहा कि भारत में सबसे अधिक ईंधन की कीमतें है। पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम आदमी का जीवन दूभर होता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे'भारत जोड़ो' अभियान की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी ने फिर किया मोदी सरकार पर हमला राहुल गांधी ने देश में बढ़ती हुई महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया भारत में ईंधन की कीमतें सबसे अधिक है, पेट्रोल के दामों में तो लगातार बढ़ोतरी हो रही है

अलाप्पुझा: कांग्रेस के 'भारत जोड़ो' अभियान की अगुवाई कर रहे वायनाड के सांसद और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए बढ़ती हुई महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया है। राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई का प्रमुख कारण बढ़ते ईंधन के दाम हैं और उसे कम करने की दिशा में केंद्र सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है, जिससे की आम जनता को रोजमर्रा की जिंदगी में राहत मिले।

राहुल गांधी ने केरल के अलाप्पुझा ज़िले के थोट्टपल्ली में कहा कहा, "भारत में सबसे अधिक ईंधन की कीमतें है। पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मैंने ऑटो चालकों और डिलीवरी करने वालों से बात की और सबने कहा कि अभी की कीमतों के हिसाब से वे अपने जीवन को कायम नहीं रख सकते हैं।"

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा कि केंद्र सरकार केवल अपने उद्योगपति मित्रों की चिंता करती है, उसे आम आदमी के दुख-दर्द से कोई मतलब नहीं है। दिल्ली की सत्ता देश में धार्मिक भेदभाव को बढ़ावा दे रही है। लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है, नफरत की आग में झोंका जा रहा है। ऐसी तानाशाही वाली सरकार इस देश में पहले कभी नहीं हुई।

राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन आज क्या हैं देश के हालात, बीते 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, भूखमरी है। वो कहते हैं कि कोरोना में 85 फीसदी लोगों को मुफ्त अनाज बांट रहे हैं। इसी बात से समझा जा सकता है कि देश में गरीबी किस हद तक फैल चुकी है।

राहुल गांधी के इन आरोपों पर भाजपा की ओर से भी लगातार पलटवार किया जा रहा है। भाजपा का कहना है कि एक तरफ कांग्रेस 'भारत जोड़ो' अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर खुद कांग्रेस के नेता 'कांग्रेस छोड़ो' अभियान चला रहा हैं। केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि 'भारत जोड़ो' यात्रा कर रहे कांग्रेस के युवराज से पार्टी के कार्यकर्ता पूछ रहे हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा, वो तो उस सवाल का भी जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

मालूम हो कि बीते 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस का 150 दिनों का 'भारत जोड़ो' अभियान देश के 12 राज्यों के 20 शहरों से होकर गुजरेगा। इस यात्रा के दौरान 3,570 किलोमीटर लंबा सफर तय किया जाएगा और इस अभियान यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा।

कांग्रेस के 'भारत जोड़ो' अभियान की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस यात्रा अभियान के दौरान गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं लेकिन कांग्रेस की यह यात्रा इन दोनों राज्यों से दूर रहेगी। इसके अलावा ये लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रदेशों मसलन बिहार और बंगाल में भी नहीं जाएगी और उत्तर प्रदेश में भी यात्रा का बहुत छोटा पड़ाव रहा गया है। 

टॅग्स :राहुल गांधीमोदी सरकारमुद्रास्फीतिपेट्रोल का भावभारत जोड़ो यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील