लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पूछा- प्रधानमंत्री मोदी बताएं 50 टॉप डिफॉल्टर कौन हैं? लोकसभा में हंगामा

By गुणातीत ओझा | Updated: March 16, 2020 13:45 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में सोमवार को लोन का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने सदन में पूछा कि सरकार टॉप-20 डिफॉल्टर्स के नाम बताए। इसपर सरकार ने पलटवार किया कि वेबसाइट पर डिफॉल्टर्स के नाम दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में राहुल गांधी ने कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही हैराहुल ने कहा- हमारी बैंकिंग व्यवस्था काम नहीं कर रही है, बैंक फेल हो रहे हैं, और मौजूदा वैश्विक हालात में और भी बैंक डूब सकते हैं

नई दिल्लीः लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान राहुल गांधी और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के बीच बहस देखने को मिली। राहुल ने बैंकिंग फ्रॉड का मुद्दा उठाया तो अनुराग ठाकुर ने राणा कपूर और प्रियंका गांधी के बीच 2 करोड़ रुपये में हुए पेटिंग सौदे का जिक्र कर दिया। अनुराग ने सरकार की तरफ से जवाब देते हुए राहुल गांधी से कहा कि सभी डिफॉल्टर्स का नाम सीआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, 'भारतीय इकॉनमी बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। हमारी बैंकिंग व्यवस्था काम नहीं कर रही है। बैंक फेल हो रहे हैं, और मौजूदा वैश्विक हालात में और भी बैंक डूब सकते हैं। इसका मुख्य कारण है, बैंकों से पैसों की चोरी। मैंने पूछा था कि टॉप 50 विलफुल डिफॉल्टर्स हिंदुस्तान में कौन हैं? मुझे जवाब नहीं दिया गया। मुझे घुमा-फिराकर जवाब दिया गया है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि जिन लोगों ने हिंदुस्तान के बैंकों से चोरी की है उनको पकड़कर लाऊंगा, मैंने प्रधानमंत्री जी से पूछा कि वे 50 लोग कौन हैं?'

राहुल के हमलों पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, '25 लाख रुपये से अधिक का डिफॉल्ट करने वाले सभी लोगों के नाम सीआईसी की वेबसाइट पर मौजूद हैं। इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं है। यदि आप चाहते हैं कि मैं पढ़ूं तो पढ़ सकता हूं। कुछ लोग अपने किए गए पापों को दूसरे के सिर मढ़ना चाहते हैं। इनके जमाने में जो लोग पैसा लूटकर भाग गए। मोदी सरकार ने कानून बनाया और 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक वापस आए। हमारी सरकार ने उनकी प्रॉपर्टी जब्त की।'

इसके बाद अनुराग ठाकुर ने राणा कपूर और प्रियंका गांधी के बीच 2 करोड़ रुपये में हुए पेटिंग सौदे को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ सदस्य कह रहे हैं कि मैं पेटिंग की बात करूं। पेटिंग का जिक्र आते ही कांग्रेस के सांसद हंगामा करने लगे, अधीर रंजन चौधरी ने भी सीट से खड़े होकर अनुराग ठाकुर की बातों पर आपत्ति जताई।

टॅग्स :यस बैंकराहुल गांधीअनुराग ठाकुरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधीराणा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब