लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी अब ब्लैक टीशर्ट में दिल्ली के बाजार में चहलकदमी करते आए नजर, लोग पास आकर लेने लगे सेल्फी

By विनीत कुमार | Updated: December 28, 2022 07:53 IST

राहुल गांधी की कुछ और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें कांग्रेस नेता काले टीशर्ट में दिल्ली के बाजार में घूमते नजर आ रहे हैं। उन्हें देखते ही सेल्फी लेने वालों की भी होड़ मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी दिल्ली के वसंत विहार बाजार में काली टीशर्ट में घूमते आए नजर।लोगों की नजर पड़ते ही राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ मच गई।भारत जोड़ो यात्रा के विराम के दौरान राहुल गांधी अभी दिल्ली में हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली की कड़कड़ाती सर्दी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उजली टीशर्ट पर खूब चर्चा हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने के बाद 26 दिसंबर को राहुल गांधी हाफ टीशर्ट पहने महापुरुषों की समाधि पर गए थे। इनमें अटल बिहारी वाजपेयी का 'सदैव अटल' समाधि स्थल भी शामिल था। इन सबके बीच कांग्रेस नेता ने मंगलवार को एक बार फिर चौंका दिया।

राहुल गांधी दिल्ली के वसंत विहार मार्केट में मंगलवार को नजर आए। वे काली  टीशर्ट और ट्राउजर पहने हुए थे। बाजार में जैसे ही लोगों की नजर राहुल गांधी पर पड़ी, सेल्फी लेने की होड़ मच गई। बाजार में जैसे ही राहुल गांधी के पहुंचने की खबर फैली, कई अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।

कांग्रेस नेता वीरेंद्र चौधरी ने दिल्ली के वसंत विहार बाजार में टहलते हुए राहुल गांधी की दो तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा, 'दिल्ली की सड़कों पर जनता के बीच अचानक जा पहुंचे श्री राहुल गांधी जी।  माननीय सांसद जी को ऐसे देखकर बीजेपी और आप वालो का टेंपरेचर और बढ़ गया होगा।'

बता दें कि राहुल गांधी अभी 'भारत जोड़ो यात्रा' की लंबी सैर के बाद दिल्ली में हैं। यात्रा को नए साल के मौके के लिए विराम दिया गया है। कांग्रेस ने बताया है कि यात्रा में शामिल कंटेनर आदि की मरम्मत और यात्रियों को आराम देने के लिए इसे अभी रोका गया है। कंटेनरों की मरम्मत के बाद यात्रा फिर 3 जनवरी से शुरू होगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी से 5 जनवरी तक यूपी में जारी रहेगी, जिसके बाद यह आगे बढ़ेगी।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब