लाइव न्यूज़ :

पी चिदंबरम से मुलाकात करने कल तिहाड़ जेल जाएंगे राहुल और प्रियंका गांधी  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 26, 2019 17:32 IST

सीबीआई ने चिदंबरम को 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 22 अक्टूबर को जमानत दे दी थी। ईडी ने धन शोधन के मामले में चिदंबरम को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगे।कांग्रेस के दोनों नेता बुधवार (27 नवंबर) को तिहाड़ जेल में चिदंबरम से मुलाकात करेंगे।

आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के दोनों नेता बुधवार (27 नवंबर) को तिहाड़ जेल में चिदंबरम से मुलाकात करेंगे। इससे पहले सोनिया गांधी, डीके शिवकुमार, शशि थरूर और मनीष तिवारी मुलाकात कर चुके हैं। 

शशि थरूर और मनीष तिवारी ने सोमवार (25 नवंबर) को तिहाड़ जेल पहुंचकर पी चिदंबरम से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद थरूर ने कहा था कि हम चिदंबरम के प्रति एकजुटता प्रकट करने आए थे। उन्होंने दावा किया था कि आज, संविधान के मूल आधार 'स्वतंत्रता' का हनन किया जा रहा है। चिदंबरम 98 दिन से जेल में हैं। किस लिए? 9.96 लाख रुपये का मामला है, लेकिन इसको लेकर कोई विवाद नहीं है क्योंकि चेक से भुगतान हुआ। थरूर और तिवारी के साथ चिदंबरम के पुत्र एवं सांसद कार्ति चिदंबरम भी मौजूद थे।  सीबीआई ने चिदंबरम को 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 22 अक्टूबर को जमानत दे दी थी। ईडी ने धन शोधन के मामले में चिदंबरम को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और इस समय वह निचली अदालत के आदेश पर 27 नवंबर तक के लिये न्यायिक हिरासत में हैं। 

सीबीआई ने 15 मई, 2017 को दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड द्वारा आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेश से 305 करोड़ रुपये का धन प्राप्त करने की मंजूरी देने में अनियमितताएं हुई हैं। इसके बाद ईडी ने भी 2017 में ही इस संबंध में धनशोधन का मामला दर्ज किया था। 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमराहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी