लाइव न्यूज़ :

राघव चड्ढा बोले- ईडी द्वारा दायर किसी भी शिकायत में आरोपी या संदिग्ध के रूप में नामित नहीं, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2023 15:05 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय के पूरक आरोप पत्र में उनका नाम आरोपी के रूप में नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराघव चड्ढा ने कहा कि यह मेरी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने वाला दुष्प्रचार है।उन्होंने कहा कि उक्त शिकायतों में मुझ पर किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय के पूरक आरोप पत्र में उनका नाम आरोपी के रूप में नहीं है। उन्होंने कहा, "खबर झूठी और मनगढ़ंत है। मुझे ईडी की किसी भी शिकायत में न तो आरोपी के रूप में नामित किया गया है और न ही संदिग्ध या गवाह के रूप में। यह मेरी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने वाला दुष्प्रचार है।"

उन्होंने कहा, "ईडी द्वारा दायर की गई किसी भी शिकायत में मुझे आरोपी या संदिग्ध के रूप में नामित नहीं किया गया है। उक्त शिकायतों में मुझ पर किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि शिकायत में मेरा नाम किसी बैठक में उपस्थित व्यक्ति के रूप में उल्लिखित है, हालांकि इस तरह के आरोप लगाने का आधार स्पष्ट नहीं है।"

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "मैं उक्त बैठक के संबंध में या अन्यथा किसी भी तरीके से किसी भी कथित अपराध के किए जाने का जोरदार और स्पष्ट रूप से खंडन करता हूं। मैं मीडिया और प्रकाशन गृहों से अनुरोध करता हूं कि वे कोई गलत रिपोर्टिंग न करें और इस मुद्दे को स्पष्ट करें, अन्यथा मैं कानूनी कार्रवाई करने के लिए विवश हो जाऊंगा।"

बताते चलें कि कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने पूरक आरोप पत्र में राघव चड्ढा का भी नाम जोड़ा, जिसके बाद राघव चड्ढा का ये बयान सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, राघव चड्ढा भी मामले में गिरफ्तार हो चुके पूर्व 'आप' मंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर आयोजित एक बैठक का हिस्सा थे, जिसमें कुछ बिजनेसमैन के साथ अब समाप्त की जा चुकी शराब नीति को लाने की योजना पर चर्चा की गई थी।

टॅग्स :राघव चड्ढाAam Aadmi Partyप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना