लाइव न्यूज़ :

राफेल पर रार: पी चिदंबरम का कटाक्ष- लगता है कि चोर ने Rafale के दस्तावेज लौटा दिए

By भाषा | Updated: March 9, 2019 10:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देराफेल से जुड़े दस्तावेज के चोरी होने की खबरों पर सफाई के बाद चिदंबरम ने कसा तंज अटॉर्नी जनरल ने शुक्रवार को दावा किया कि दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी नहीं हुए हैं

राफेल सौदे से जुड़े दस्तावेजों की चोरी के संदर्भ में अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल के ताजा दावे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधा। चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि चोर ने दस्तावेज लौटा दिए। चिदंबरम ने ट्वीट किया, 'सरकार ने बुधवार को कहा कि दस्तावेज चोरी हो गए। शुक्रवार को कहा कि दस्तावेजों की फोटोकॉपी चोरी हुई है। मुझे लगता कि बीच में बृहस्पतिवार को चोर ने दस्तावेज लौटा दिए। मैं सरकार की समझ को सलाम करता हूं।'  

दरअसल, अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने शुक्रवार को दावा किया था कि राफेल से संबंधित दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी नहीं हुए हैं और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए अपने जवाब में उनका मतलब था कि याचिकाकर्ताओं ने 'वास्तविक कागजातों की प्रति' का इस्तेमाल किया। इससे पहले वेणुगोपाल ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि राफेल विमान सौदे से संबंधित दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी किये गये हैं और याचिकाकर्ता इन दस्तावेजों के आधार पर विमानों की खरीद के खिलाफ याचिकायें रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार चाहते हैं।

नौकरियों से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सिर्फ तीन बड़े मुद्दे होंगे-'रोजगार, रोजगार और रोजगार।' 

सुप्रीम कोर्ट में वेणुगोपाल के राफेल सौदे से जुड़े दस्तावेज चोरी होने के खुलासे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था और जांच की मांग की थी। गौरतलब है कि न्यूजी एजेंसी पीटीआई के अनुसार वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा, 'मुझे कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट में जो बहस हुई उस पर विपक्ष ने आरोप लगाये हैं कि फाइल रक्षा मंत्रालय से चोरी हुई। यह पूरी तरह से गलत है। यह बयान कि फाइल चोरी हुए हैं, पूरी तरह से गलत है।'

टॅग्स :राफेल सौदापी चिदंबरमराहुल गांधीकेके वेनूगोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?