लाइव न्यूज़ :

रायबरेली लोकसभा सीटः यहां से 'आंख मूंदकर' जीत जाते हैं गांधी परिवार के सदस्य, एकबार फिर सोनिया की दावेदारी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 31, 2019 11:44 IST

रायबरेली सीट से पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने 1957 में चुनाव जीता था। उसके बाद इस सीट पर गांधी परिवार से किसी भी सदस्य ने चुनाव लड़ा है, अधिकांश ने जीत दर्ज की है।

Open in App

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक वीवीआईपी सीट है रायबरेली. यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां लगातार 2004 के बाद से सांसद हैं। रायबरेली को कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता है। यहां से पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने 1957 में चुनाव जीता था। उसके बाद इस सीट पर गांधी परिवार से किसी भी सदस्य ने चुनाव लड़ा है, अधिकांश ने जीत दर्ज की है। 2019 में सोनिया गांधी एकबार फिर यहां से प्रत्याशी हैं। सपा-बसपा गठबंधन ने सोनिया गांधी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

रायबरेली सीटः 2014 चुनाव के नतीजे

2014 लोकसभा चुनाव में देशभर में मोदी लहर के बावजूद रायबरेली सीट पर कांग्रेस पार्टी की सोनिया गांधी ने रिकॉर्ड वोट के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अजय अग्रवाल को हराया था। सोनिया गांधी को कुल 52,64,34 वोट मिले थे वहीं अजय अग्रवाल को महज 1,73,721 वोट मिले थे। 

रायबरेली सीटः राजनैतिक पृष्ठभूमि

1957 में रायबरेली सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। यहां से कांग्रेस पार्टी के बैज नाथ कुरील ने चुनाव जीता था। उसके बाद उसी साल फिर चुनाव हुए और फिरोज गांधी ने निर्दलीय नंद किशोर को हराया। उसके बाद 1960 में फिरोज गांधी की मृत्यु के बाद आरपी सिंह ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।1962 में एकबार फिर बैजनाथ कुरील ने जीत दर्ज की। 1967 और 1971 में आईएन गांधी ने चुनाव जीता।

आपातकाल के बाद 1977 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की इंदिरा गांधी हार गई बीएलडी के राज नरायण ने चुनाव जीता। 1980 और 1984 में कांग्रेस के अरुण कुमार नेहरू ने जीत दर्ज की। 1989 और 1991 में शीला कौल ने चुनाव जीता। 1998 चुनाव में रायबरेली सीट से पहली बार बीजेपी के अशोक सिंह ने चुनाव जीता। 1999 में कांग्रेस के कैप्टन सतीश शर्मा ने जीत दर्ज की। इसके बाद 2004 में सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा और तब से लगातार यहां से सांसद हैं।

रायबरेली सीटः मुख्य बातें

चुनाव आयोग के 2009 के डेटा के मुताबिक रायबरेली संसदीय सीट में कुल मतदाताओं की संख्या 1,379,507 थी। जिसमें 6,45,861 महिलाएँ और 7,33,646 पुरुष थे। इस संसदीय सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। रायबरेली की आबादी 30 लाख से ज्यादा है। इस जिले की 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। यहां हिंदू 68 प्रतिशत के साथ बहुमत में हैं। 30 प्रतिशत मुस्लिम हैं। यहां प्रमुख उद्योग में बिरली सीमेंट, इंडो-गल्फ फर्टीलाइजर और एनटीपीसी है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावरायबरेलीसोनिया गाँधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019rae-bareli-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos