लाइव न्यूज़ :

आमजन तक पहुंचने का रेडियो सशक्त माध्यम: गहलोत

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:55 IST

Open in App

जयपुर, 13 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि आमजन तक पहुंचने का रेडियो एक सशक्त माध्यम है, विशेषकर दूरदराज के इलाकों में रहने वालों के लिये।

विश्व रेडियो दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद रेडियो सुनते हैं और महसूस करते हैं कि अन्य विभिन्न अत्याधुनिक संचार प्लेटफार्मों की मौजूदगी के बावजूद यह माध्यम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ रेडियो समाज में जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण साधन है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘रेडियो की दुनियाभर में पहुंच है और ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लिये उपयुक्त, शक्तिशाली और बहुत सस्ता संचार का माध्यम है। यह उन्हें सार्वजनिक चर्चा के लिये एक मंच प्रदान करता है।’’

गहलोत ने कहा कि इस माध्यम ने लोगो को जागरूक करने में भी मदद की और लॉकडाउन में कोरोना काल के दौरान अफवाहों के खिलाफ उन्हें सचेत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग