लाइव न्यूज़ :

BJP पर बरसीं राबड़ी देवी, कहा-दम है तो राम मंदिर बनाएं

By एस पी सिन्हा | Updated: November 26, 2018 16:52 IST

राबड़ी देवी ने कहा कि ने कहा कि बीजेपी में अगर दम है तो मंदिर बनाए। कोई रोकने वाला नहीं है। मंदिर निर्माण बीजेपी का केवल चुनावी मुद्दा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर और सबकी सहमती से बनना चाहिए। 

Open in App

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का चुनावी मुद्दा है। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण सबकी सहमति से होना चाहिए। 

विधानपरिषद की कार्यवाही के बाद बाहर निकल कर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि दम है तो बीजेपी बनाए राम मंदिर।

राबड़ी देवी ने कहा कि ने कहा कि बीजेपी में अगर दम है तो मंदिर बनाए। कोई रोकने वाला नहीं है। मंदिर निर्माण बीजेपी का केवल चुनावी मुद्दा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर और सबकी सहमती से बनना चाहिए। 

उन्होंने बीजेपी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी में हिम्मत है तो राम मंदिर बनाकर दिखाए। राबड़ी देवी ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आने के बाद बीजेपी ने एक बार फिर राम मंदिर का राग अलापा है। 

इसके साथ ही बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सुशासन नहीं है। महिला का उत्पीड़न, लूट, डकैती और घोटाले बढ गये हैं। जवान लड़के सड़कों पर घूम रहे हैं। सभी विभागों की भर्ती में गड़बड़ी हो रही है। योग्य उम्मीदवारों को बाहर कर सरकार एजेंडा के तहत अपने लोगों को भर्ती करा रही है।

टॅग्स :राबड़ी देवीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया