लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आयोजित भर्ती परीक्षा के प्रश्न जींद में हो रहे थे हल, दो सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 28, 2021 19:45 IST

Open in App

जींद, 28 फरवरी हरियाणा के जींद जिले स्थित उचाना थाना पुलिस ने गांव काकडौद तथा नचार खेड़ा के बीच बने मुर्गी फार्म व मकान पर रविवार सुबह छापेमारी की जहां पर दिल्ली में आयोजित डी ग्रुप परीक्षा के प्रश्र पत्र को कथित तौर पर हल किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जा रही थी, जिसके प्रश्नों को लैपटॉप की मदद से हल किया जा रहा था।छापा पडऩे की भनक मिलने पर प्रश्नपत्र हल कर रहे कुछ लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से पांच गाडिय़ां, पांच बाइक, वाईफाई सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं।

उचाना थाना पुलिस ने मकान मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित विभिन्न् धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि मुर्गी फार्म व उसमे बने मकान में दिल्ली कोर्ट के लिए ग्रुप डी पदों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के प्रश्र पत्रों को कुछ लोग हल कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की।

उचाना थाना पुलिस ने उचाना थाना प्रभारी रविंद्र की शिकायत पर मकान व मुर्गी फार्म मालिक कृष्ण तथा अशोक के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर मुर्गी फार्म व मकान पर परीक्षा के प्रश्र पत्र को साल्व करने को लेकर छापेमारी की गई है। कुछ लोग वहां से भाग निकलने में सफल हो गए।

डीएसपी जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गांव काकडौद निवासी मनजीत, गांव दनौदा कलां निवासी सुरेंद्र, गांव दनौदा खुर्द निवासी हरदीप को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि सुरेंद्र तथा हरदीप पंजाब कंप्ट्रोलर ऐंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (कैग) में कर्मचारी हैं। गांव दनौदा कलां निवासी सुरेंद्र पंजाब कैग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत है जबकि हरदीप पंजाब कैग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत है।

पुलिस के मुताबिक मामले में फरार कथित मुख्य सरगना गांव काकडौद निवासी अशोक खुद को पुलिस कर्मी बताता है और उसने पुलिस का फर्जी आईकार्ड भी बनवाया हुआ है।

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती