लाइव न्यूज़ :

क्यूएस ईएमबीए रैंकिंग 2021 : आईआईएम बेंगलूर ने भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 15:19 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 जून क्यूएस एक्जीक्यूटिव एमबीए रैंकिंग के हालिया संस्करण में भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर (आईआईएमबी) के उद्यम प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीपीईएम) ने भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

आईआईएमबी ने शु्क्रवार को एक बयान में कहा कि वैश्विक स्तर पर 39वें स्थान पर रहने वाला आईआईएमबी शीर्ष 100 की सूची में एकमात्र भारतीय संस्थान है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आईआईएमबी 10वां स्थान हासिल कर भारत में प्रबंधन स्कूलों में अग्रणी रहा। बयान के मुताबिक क्यूएस ईएमबीए रैंकिंग में करियर के परिणामों, विविधता, नियोक्ता की प्रतिष्ठा, कार्यकारी अधिकारी के प्रोफाइल और नेतृत्व के पहलुओं पर विचार किया जाता है। नियोक्ता की साख का भारांक 30 प्रतिशत, नेतृत्व और एक्जीक्यूटिव के प्रोफाइल का क्रमश: 25 प्रतिशत और 15 प्रतिशत भारांक है। करियर परिणाम और विविधता का भारांक क्रमश: 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत है।

बयान में कहा गया कि 61.8 अंक के साथ आईआईएम बेंगलूर ने भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया। कार्यक्रम ने कैरियर के परिणामों, नियोक्ता की प्रतिष्ठा और नेतृत्व के मापदंड पर विशेष रूप से अच्छा स्कोर किया। आईआईएमबी ने कहा कि क्वासक्वारेली सायमंड्स (क्यूएस) ने दुनिया के 176 वैश्विक ईएमबीए कार्यक्रमों का मूल्यांकन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत