लाइव न्यूज़ :

Puthuppally Bypoll 2023: ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को टिकट, 12 बार विधायक रहे केरल के पूर्व मुख्यमंत्री!, कांग्रेस ने की घोषणा, 5 सितंबर को मतदान, जानें शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2023 21:46 IST

Puthuppally Bypoll 2023: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के हाल ही में निधन के बाद से यह सीट खाली है।

Open in App
ठळक मुद्देपुथुपल्ली उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस नेता चांडी पांच दशकों से पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।1970, 1977, 1980, 1982, 1987, 1991, 1996, 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में विधायक चुने गए थे।

Puthuppally Bypoll 2023: कांग्रेस ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को पांच सितंबर को पुथुपल्ली उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के हाल ही में निधन के बाद से यह सीट खाली है।

अनुभवी कांग्रेस नेता चांडी पांच दशकों से पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 1970, 1977, 1980, 1982, 1987, 1991, 1996, 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में विधायक चुने गए थे। केरल और उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीट पर पांच सितम्बर को उपचुनाव होंगे।

निर्वाचन आयोग ने इस सीट के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को कराने की घोषणा की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चांडी ओमन की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

यह सीट पिछले महीने ओमन चांडी के निधन के कारण खाली हुई है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) अध्यक्ष एवं सांसद के. सुधाकरन ने कहा कि एआईसीसी ने उपचुनाव के लिए संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) व पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चांडी ओमन के नाम को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने दावा किया, "चांडी ओमन भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे।" सुधाकरन ने यह भी कहा कि उपचुनाव राज्य में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का आकलन होगा। इस सीट के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को जबकि मतगणना आठ सितंबर को होगी।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की। इनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी के निधन के कारण खाली हुई सीट भी शामिल है। चांडी केरल की पुथुपल्ली सीट से विधायक थे। उन्होंने पांच दशक से अधिक समय तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया।

टॅग्स :उपचुनावकेरलOommen Chandyकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर