साफ-सुथरी छवि वाले नेता हैं पुष्कर सिंह धामी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे

By अभिषेक पारीक | Updated: July 3, 2021 21:47 IST2021-07-03T16:48:09+5:302021-07-03T21:47:37+5:30

पुष्कर सिंह धामी को औपचारिक रूप से उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। इससे पहले, तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Pushkar Singh Dhami is a leader with a clean image has also been the state president of BJP Yuva Morcha | साफ-सुथरी छवि वाले नेता हैं पुष्कर सिंह धामी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे

पुष्कर सिंह रावत।  (फोटोः फेसबुक)

Highlightsपिथौरागढ़ के कनालीचिन्ना में 16 सितंबर 1975 को पुष्कर सिंह रावत का जन्म हुआ। स्कूली शिक्षा के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। 2002 से 2008 तक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में काम किया।

पुष्कर सिंह धामी को औपचारिक रूप से उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। इससे पहले, तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक के बाद उनके नाम की घोषणा की गई। 

धामी ने विधायक दल की बैठक में चुने जाने के बाद कहा कि पार्टी ने एक विनम्र कार्यकर्ता को बहुत बड़ा काम दिया है। मैं पार्टी, हमारे नेताओं, विशेष रूप से पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। 

पिथौरागढ़ जिले के कनालीचिन्ना में 16 सितंबर 1975 को जन्मे धामी की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। पुष्कर सिंह धामी प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने 2002 में लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता एक भूतपूर्व सैनिक हैं और उनकी तीन बहनें हैं। 

युवा राजनीति में भी रहे सक्रिय

धामी ने 1990 में पहली बार युवा राजनीति में हिस्सा लेना शुरू किया। 1999 तक वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे। उत्तराखंड बनने के बाद उन्होंने 2002 तक पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार के तौर पर काम किया।

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे

पुष्कर सिंह धामी भाजपा युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने 2002 से 2008 तक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम किया। साथ ही उन्हें आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले नेता के रूप में जाना जाता है। 

साफ-सुथरी छवि वाले नेता

धामी को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र व गोआ के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी रह चुके हैं। 45 साल के धामी साफ-सुथरी छवि वाले नेता हैं और किसी भी विवाद में नहीं रहे हैं। हालांकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी राह आसान नहीं होगी। वरिष्ठ विधायकों के साथ नौकरशाहां के साथ भी तालमेल बिठाना होगा। वहीं अनुभव की कमी उनके राह में मुश्किलें पैदा कर सकती है। 

Web Title: Pushkar Singh Dhami is a leader with a clean image has also been the state president of BJP Yuva Morcha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे