लाइव न्यूज़ :

पुरी ने कहा, ‘‘मैं विश्वास के साथ संसद को अवगत कराना चाहता हूं कि सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच कोई मिलीभगत नहीं है

By भाषा | Updated: July 3, 2019 15:28 IST

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में सांसद आवास की गुणवत्ता के साथ गंभीर समझौता करने और इसमें सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच सांठगांठ को वजह बताने वाले आरोप से इंकार किया।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि लुटियन दिल्ली स्थित सांसद आवासों की देखरेख की जिम्मेदारी सीपीडब्ल्यूडी निभाती है। 235 मामलों में कार्रवाई कर सीपीडब्ल्यूडी के कुछ अधिकारियों तथा ठेकेदारों को दंडित भी किया गया। 

सरकार ने संसद सदस्यों के लिये लुटियन दिल्ली में मौजूद आवासों के रखरखाव और भवन निर्माण की गुणवत्ता के साथ केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से समझौता किये जाने के आरोप को खारिज करते हुये बुधवार को कहा कि इसकी नियमित जांच होती है।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में सांसद आवास की गुणवत्ता के साथ गंभीर समझौता करने और इसमें सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच सांठगांठ को वजह बताने वाले आरोप से इंकार किया।

उन्होंने कहा कि लुटियन दिल्ली स्थित सांसद आवासों की देखरेख की जिम्मेदारी सीपीडब्ल्यूडी निभाती है। इस जिम्मेदारी के निर्वाह में कोई कोताही नहीं बरती जाये, इसके लिये मंत्रालय ने चार स्तरीय जांच व्यवस्था कायम की है। उल्लेखनीय है कि सत्तापक्ष के सदस्य राकेश सिन्हा ने पूरक प्रश्न में सीपीडब्ल्यूडी और ठेकेदारों की सांठगांठ से आवासों की गुणवत्ता में गंभीर गिरावट की बात कहते हुये इसकी जांच कराने की मांग की।

सिन्हा ने कहा कि सांसद आवास के निर्माण में गुणवत्ता की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करायी जाये क्योंकि इसमें घोर भ्रष्टाचार है और इस भ्रष्टाचार का अनुभव अनेक सांसदों को है। सिन्हा ने कहा ‘‘कानून बनाने वालों के लिये निर्मित घरों में ही अगर भ्रष्टाचार होगा तो हम दूसरों के भ्रष्टाचार की जांच कैसे कर सकते हैं।’’ सत्तापक्ष के सदस्य द्वारा मंत्रालय पर यह आरोप लगाये जाने के समय गृह मंत्री अमित शाह भी सदन में मौजूद थे।

इसके जवाब में पुरी ने कहा, ‘‘मैं पूरे विश्वास के साथ सदन को अवगत कराना चाहता हूं कि सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच ऐसी कोई मिलीभगत नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि इस पर निगरानी और जांच के लिये सुस्थापित गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली कार्यरत है।

इसके तहत 2014 से 2019 तक भवन निर्माण संबंधी गड़बड़ियों के 435 मामलों की जांच की गयी और 235 मामलों में कार्रवाई कर सीपीडब्ल्यूडी के कुछ अधिकारियों तथा ठेकेदारों को दंडित भी किया गया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रहरदीप सिंह पुरीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां