लाइव न्यूज़ :

पुरी ने नवा रायपुर में केंद्रीय सचिवालय भवन का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 23:03 IST

Open in App

आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में केंद्रीय सचिवालय भवन का उद्घाटन किया। इस भवन में केंद्र सरकार के 15 विभाग होंगे। केंद्र सरकार की राज्य की राजधानियों में अपने कार्यालय रखने के लिए केंद्रीय सचिवालय विकसित करने की योजना है। एक बयान में कहा गया कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा 66.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस भवन में केंद्र सरकार के 15 विभागों को जगह दी जाएगी जिससे सालाना चार करोड़ रुपये के किराये की बचत होगी। पुरी ने डिजिटल तरीके से आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में भवन में हरित और ऊर्जा कुशल सुविधाओं को शामिल करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी की सराहना की। इनमें 100 किलोवाट विद्युत क्षमता वाले ‘रूफटॉप सोलर पैनल’, एलईडी फिटिंग और वर्षा जल संचयन जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिनसे संसाधनों के संरक्षण में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया कि भवन पांच मंजिला है और इसमें भूमिगत तल भी है। इस भवन में 800 अधिकारियों के काम करने की जगह और 192 वाहनों की पार्किंग क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया