लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के अंदर शुद्ध रूप से राक्षसी संस्कार, उनके पास नारी धर्म का कोई संस्कार नहींः भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: January 14, 2020 16:27 IST

बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सिंह ने बातचीत में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर ममता के विरोध से जुड़़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘प्रजातांत्रिक व्यवस्था में ममता बनर्जी के अंदर शुद्ध रूप से राक्षसी संस्कार है तथा उनके पास नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देजो सैकड़ों हिंदुओं का कत्लेआम करने वाले शरणार्थियों को संरक्षण दे रही है, ऐसे नेता को हम राक्षस ही कह सकते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा ‘देवताओं की पार्टी है, जबकि सपा,बसपा और तृणमूल कांग्रेस राक्षसों की पार्टी’ है।

अपने विवादास्पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में बनर्जी के अंदर शुद्ध रूप से 'राक्षसी संस्कार' है और उनके पास नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं है।

बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सिंह ने बातचीत में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर ममता के विरोध से जुड़़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘प्रजातांत्रिक व्यवस्था में ममता बनर्जी के अंदर शुद्ध रूप से राक्षसी संस्कार है तथा उनके पास नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो सैकड़ों हिंदुओं का कत्लेआम करने वाले शरणार्थियों को संरक्षण दे रही है, ऐसे नेता को हम राक्षस ही कह सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ‘देवताओं की पार्टी है, जबकि सपा,बसपा और तृणमूल कांग्रेस राक्षसों की पार्टी’ है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को संरक्षण देने का मतलब राक्षसों को संरक्षण देना होता है। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में कल लागू की गई पुलिस आयुक्त प्रणाली की सफलता को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में भाजपा विधायक ने कहा कि व्यवस्था चाहे जो भी हो , जब तक अधिकारी, कर्मचारी और नेता समाज के लिए संवेदनशील नहीं होंगे, कोई भी सिस्टम बना देंगे, इससे बहुत बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगालमोदी सरकारबीएसपीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’