लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह एसवाईएल नहर पर बोले, पानी साझा करने के लिए कहा गया तो पंजाब जलने लगेगा

By भाषा | Updated: August 18, 2020 20:33 IST

न्यायालय ने 28 जुलाई को केंद्र सरकार से कहा था कि वह दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से लंबित एसवाईएल मुद्दे पर मध्यस्थता करें।

Open in App
ठळक मुद्देएसवाईएल पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के बीच विवादपूर्ण मुद्दा रहा है पंजाब की तरफ इस नहर के निर्माण का कार्य अब भी अधूरा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सतलुज-यमुना संपर्क(एसवाईएल) नहर का विरोध करते हुए मंगलवार को कहा कि यदि राज्य से हरियाणा के साथ पानी साझा करने के लिए कहा जाता है तो ‘पंजाब जलने’ लगेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ एक बैठक के दौरान सिंह ने एसवाईएल को भावनात्मक मुद्दा बताते हुए कहा कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। यह बैठक उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर हुई है।

न्यायालय ने 28 जुलाई को केंद्र सरकार से कहा था कि वह दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से लंबित एसवाईएल मुद्दे पर मध्यस्थता करें। इसी निर्देश के मद्देनजर यह बैठक हुई है। एसवाईएल का निर्माण कार्य कई दशक से चल रहा है। हरियाणा और राजस्थान के साथ पंजाब पानी साझा नहीं करना चाहता है। राज्य का कहना है कि उसके खुद के इस्तेमाल के बाद साझा करने के लिए पानी नहीं बचेगा।

पंजाब सरकार के एक बयान के अनुसार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से हो रही बातचीत के दौरान शेखावत से कहा, ‘‘आप को इस मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा के नजर से भी देखने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप एसवाईएल के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं तो पंजाब जलेगा और यह राष्ट्रीय समस्या होगी तथा हरियाणा और राजस्थान को भी इसका प्रभाव झेलना होगा।’’ खट्टर और शेखावत दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े थे। एसवाईएल मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए सिंह ने कहा कि पंजाब को हर तरफ से खतरा है। ़

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दिक्कतें पैदा करने की कोशिश में लगातार लगा हुआ है और वह प्रतिबंधित सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) संगठन के जरिए अलगाववादी आंदोलन को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहा है। बयान के अनुसार सिंह ने आगाह किया है कि पानी का यह मुद्दा राज्य को आगे अस्थिर कर सकता है। सिंह ने इस बैठक को ‘सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण’ करार दिया। खट्टर ने उम्मीद जताई है कि दशकों लंबे इस मुद्दे का ‘सौहार्दपूर्ण समाधान’ निकलेगा।

उन्होंने बैठक के बाद कहा, ‘‘ हमने अपना पक्ष बरकरार रखा है कि एसवाईएल का निर्माण होना चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने भी यही कहा है।’’ यह निर्णय लिया गया है कि दोनों मुख्यमंत्री अब चंडीगढ़ में मिलेंगे। मुलाकात की तारीख बाद में तय की जाएगी। इसके बाद वे दोबारा केंद्रीय मंत्री के पास जाएंगे।

एसवाईएल दोनों राज्यों के बीच विवादपूर्ण मुद्दा रहा है और पंजाब की तरफ इस नहर के निर्माण का कार्य अब भी अधूरा है। इसका निर्माण कार्य 1982 में शुरु हुआ था। पंजाब रावी-ब्यास नदी के जल की मात्रा के पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रहा है जबकि हरियाणा एसवाईएल नहर का कार्य पूरा करने की मांग कर रहा है ताकि उसे 35 लाख एकड़ फुट का उसका हिस्सा मिल सके। 

टॅग्स :पंजाबहरियाणाअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ