लाइव न्यूज़ :

बेदअबी पर उम्रकैद का विधेयक लंबित, राष्ट्रपति की मंजूरी की जरूरत, पंजाब ने केंद्र को लिखा पत्र

By विशाल कुमार | Updated: December 21, 2021 07:45 IST

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है कि ये लिंचिंग इसलिए हुई है क्योंकि लोगों को लगता है कि दोषियों को कड़ी सजा नहीं दी जाएगी। इसलिए उन्होंने कानून अपने हाथ में लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपत्र में रंधावा ने लिखा है कि पंजाब में पवित्र पुस्तकों की बेअदबी एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।आईपीसी की धारा 295 और 295-ए के मौजूदा प्रावधान इस स्थिति से निपटने के लिए अपर्याप्त हैं।ये लिंचिंग इसलिए हुई है क्योंकि लोगों को लगता है कि दोषियों को कड़ी सजा नहीं दी जाएगी।

चंडीगढ़: स्वर्ण मंदिर में कथित रूप से बेअदबी करने के आरोप में पीट-पीटकर मार डाले गए शख्स की पंजाब पुलिस द्वारा तस्वीर जारी करने के दिन उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और राज्य की विधानसभा द्वारा 2018 में बेअदबी के मामलों में आजीवन कारावास की सजा देने वाले दो विधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी दिलाने की मांग की।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पत्र में रंधावा ने लिखा है कि पंजाब में पवित्र पुस्तकों की बेअदबी एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है और यह कि आईपीसी-1860 की धारा 295 और 295-ए के मौजूदा प्रावधान इस स्थिति से निपटने के लिए अपर्याप्त हैं, जो तीन साल तक की सजा का प्रावधान करते हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि इसलिए पंजाब विधानसभा ने आईपीसी (पंजाब संशोधन) विधेयक, 2018 और सीआरपीसी (पंजाब संशोधन) विधेयक 2018 पारित किया, जो किसी को भी लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से गुरु ग्रंथ साहिब, श्रीमद्भागवत गीता, पवित्र कुरान और पवित्र बाइबिल को चोट, क्षति या अपमान करने के लिए आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान करता है।

पत्र में कहा गया कि अत: मैं पुन: अनुरोध करता हूं कि उक्त विधेयकों के लिए राष्ट्रपति की सहमति कृपया प्राप्त कर राज्य सरकार को यथाशीघ्र अवगत कराएं। रंधावा ने कहा कि राज्य ने केंद्र को कई बार लंबित सहमति के बारे में लिखा है।

विधेयक अभी भी गृह मंत्रालय के पास पड़े हैं और मंत्रालय और राज्य के बीच झूलते रहते हैं। हम तर्क देते रहे हैं कि गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का जीवित गुरु माना जाता है। फिर बेअदबी को हत्या की तरह क्यों नहीं पेश किया जा सकता? ये लिंचिंग इसलिए हुई है क्योंकि लोगों को लगता है कि दोषियों को कड़ी सजा नहीं दी जाएगी। इसलिए उन्होंने कानून अपने हाथ में लिया।

बता दें कि, अमृतसर की हत्या के एक दिन बाद रविवार को बिहार के एक मजदूर को एक गुरुद्वारे में कथित रूप से बेअदबी करने के आरोप में कपूरथला में पीट-पीटकर मार डाला गया था, हालांकि पुलिस ने कहा कि बेअदबी किए जाने का कोई सबूत नहीं है।

टॅग्स :पंजाबSukhjinder Singh Randhawaअमित शाहरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार