लाइव न्यूज़ :

'पीटा, फिर पीठ पर लिख दिया आतंकवादी', पंजाब में जेल में बंद कैदी ने लगाया आरोप, जांच के आदेश

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2021 16:15 IST

पंजाब में जेल में बंद एक कैदी ने आरोप लगाया है कि उसकी पीठ पर 'आतंकवादी' लिख दिया गया है। कैदी के मुताबिक जेल अधीक्षक ने उसे टॉर्चर किया और फिर पीठ पर आतंकी लिख दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के बरनाला जिले में बंद एक विचाराधीन कैदी ने लगाए जेल अधीक्षक पर गंभीर आरोप।आरोप लगाने वाले कैदी का नाम करमजीत सिंह है और उसकी उम्र 28 साल है। कैदी ने मनसा कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान ये आरोप लगाए, जेल अधीक्षक ने आरोपों से इनकार किया है।

चंडीगढ़: पंजाब के बरनाला जिले में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल अधीक्षक पर अत्याचार करने और फिर पीठ पर आतंकवादी लिखने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

आरोप लगाने वाले कैदी का नाम करमजीत सिंह है और उसकी उम्र 28 साल है। कैदी ने मनसा कोर्ट में एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेस) के तहत दर्ज केस की सुनवाई के दौरान जेल अधीक्षक पर आरोप लगाए।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार कैदी ने दावा किया, 'कैदियों की स्थिति दयनीय है। एड्स और हेपेटाइटिस से पीड़ित लोगों को अलग वार्ड में नहीं रखा जाता है, और जब भी मैंने ये मुद्दा उठाया, जेल अधीक्षक मुझे मारते थे।'

जेल अधीक्षक का आरोपों से इनकार

दूसरी ओर जेल अधीक्षक बलबीर सिंह ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा कि करमजीत सिंह को ऐसी मनगढ़ंत कहानियां बनाने की आदत है। उन्होंने कहा, 'उस पर एनडीपीएस एक्ट से लेकर हत्या तक 11 मामलों में मुकदमे चल रहे हैं और अब वह ये आरोप लगा रहा है क्योंकि वह हमसे नाराज है...हम बैरेक की छानबीन करते रहे हैं और आखिरी बार उसके बैरक से एक सेल फोन मिला था। वह संगरूर जिले में बंद था तब भी ऐसा हुआ था।'

अधीक्षक ने साथ ही दावा किया करमजीत सिंह एक बार पुलिस हिरासत से भाग भी चुका है। दूसरी ओर अकाली दल के प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने 'मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन' का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

सिरसा ने ट्वीट किया, 'सिखों को आतंकवादी के रूप में पेश करने की कांग्रेस सरकार की दुर्भावनापूर्ण मंशा! पंजाब पुलिस ने विचाराधीन सिख कैदी को पीटा और उसकी पीठ पर 'आतंकवादी' शब्द लिखा। हम जेल अधीक्षक को तत्काल निलंबित करने और मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।'

उप मुख्यमंत्री रंधावा ने एडीजीपी (जेल) पीके सिन्हा को मामले की गहराई से जांच करने और कैदी की मेडिकल जांच कराने का आदेश दिया है। जांच के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी - तजिंदर सिंह मौर, डीआईजी (फिरोजपुर) को नियुक्त किया गया है। 

टॅग्स :पंजाबकांग्रेसAkali Dal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है