पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का पर्दाफाश किया, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 10, 2021 18:31 IST2021-07-10T18:31:07+5:302021-07-10T18:31:07+5:30

Punjab Police busts illegal arms supply gang, one arrested | पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का पर्दाफाश किया, एक गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का पर्दाफाश किया, एक गिरफ्तार

चंडीगढ़, 10 जुलाई पंजाब पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि उसने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक और गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसके मुख्य आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरोह मध्य प्रदेश में स्थित था।

पिछले आठ महीनों में पंजाब पुलिस ने इस तरह के तीसरे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के बलजीत सिंह उर्फ ​​स्वीटी सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने यहां बताया कि सिंह उच्च गुणवत्ता वाले अवैध हथियारों के निर्माण और पंजाब तथा उत्तर भारत के अन्य राज्यों में उनकी आपूर्ति में शामिल था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिंह के पास से तीन पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर स्वीटी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

पुलिस के अनुसार, स्वीटी सिंह अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करता था और वह 'आजाद ग्रुप मुंगेर' के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab Police busts illegal arms supply gang, one arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे