लाइव न्यूज़ :

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पीछे पंजाब पुलिस, 6 समर्थक गिरफ्तार, पंजाब के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 18, 2023 15:43 IST

अमृतपाल सिंह के खिलाफ अमृतसर के अजनाला थाना में अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अब तक पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि 24 फरवरी को अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा अजनाला पुलिस स्टेशन पर कथित तौर पर धावा बोलने के बाद उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया था या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को कभी भी गिरफ्तार कर सकती हैअमृतपाल सिंह के 6 समर्थक हिरासत मेंपुलिस की 50 से ज्यादा गाड़ियां अमृतपाल के पीछे

चंडीगढ़: पंजाब में वारिस पंजाब दे के मुखिया और खालिस्तान समर्थक नेता, उपदेशक अमृतपाल सिंह के खिलाफ शनिवार, 18 मार्च को कथित तौर पर कार्रवाई की है। अमृतपाल सिंह के समर्थकों के अनुसार उनके नेता को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने कुछ अपुष्ट वीडियो साझा किए हैं जिसमें पुलिस मोगा जिले में उसके काफिले का पीछा कर रही थी और वाहन जालंधर के पास शाहकोट की ओर तेजी से जा रहा था। अमृतपाल के समर्थकों का कहना है कि फिलहाल वारिस पंजाब दे का मुखिया लापता है और उसका कोई अता-पता नहीं है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह बठिंडा जा रहा था, तभी पुलिस ने जालंधर के मेहताबपुर गांव के पास उसे रोकने की कोशिश की। अमृतपाल के छह समर्थकों को कथित तौर पर मेहताबपुर से हिरासत में लिया गया था। सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल के समर्थकों के घरों पर भी छापे मारे गए हैं। बताया गया है कि अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगियों के सभी फोन स्विच ऑफ थे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस की 50 से ज्यादा गाड़ियां अमृतपाल और उसके साथियों का पीछा कर रही हैं। अमृतपाल सिंह के 6 समर्थक पुलिस की गिरफ्त में बताए जा रहे हैं और पता चला है कि अमृतपाल फिलहाल पुलिस से बचने के लिए लगातार भाग रहा है।

बता दें कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ अमृतसर के अजनाला थाना  में अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अब तक पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि 24 फरवरी को अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा अजनाला पुलिस स्टेशन पर कथित तौर पर धावा बोलने के बाद उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया था या नहीं। पिछले महीने ही अमृतपाल औऱ उनके साथियों ने पंजाब के अजनाला में हथियारों से लैस होकर थाने पर हमला कर दिया था। अमृतपाल के समर्थकों ने अपहरण और दंगों के आरोपियों में से एक तूफान की रिहाई को लेकर पुलिस स्टेशन पर यह धावा बोला था। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 

टॅग्स :Punjab Policeअमृतसरभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष