लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस ने ब्रिटेन से संचालित आतंकवादी समूह से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 18:33 IST

Open in App

पंजाब पुलिस ने दो कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो ग्रेनेड और दो पिस्तौल बरामद की है। यह जानकारी सोमवार को यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई। पुलिस को यह सफलता अमृतसर के एक गांव से टिफिन बॉक्स में रखे इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईडी), पांच ग्रेनेडे,9 एमएम पिस्तौल की 100 राउंड गोलियां बरामद होने के कई दिन बाद मिली है। बयान में कहा गया कि पंजाब पुलिस ने ब्रिटेन स्थित आतंकवादी संगठन से जुड़े दो ‘आतंकवादियों’ को रविवार को अमृतसर से गिरफ्तार किया। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी ब्रिटेन में रहने वाले आंतकवादी गुरप्रीत सिंह खालसा उर्फ गुरप्रीत के निर्देश पर काम कर रहे थे और उन्हें सीमापार से भेजे गए हथियारों की खेप लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि हथियारों की यह खेप कुछ दिन पहले अटारी-झाबल रोड के करीब सीमावर्ती इलाके से संभवत: प्राप्त की गई थी। गुप्ता ने कहा कि बड़ी संख्या में खुफिया जानकारी मिली कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में बैठे आतंकवादी स्वतंत्रता दिवस के करीब भारत पर हमले की योजना बना रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। उन्होंने बताया कि विशेष सुरक्षा जांच चौकी स्थापित की गई थी और 24 घंटे गहन गश्त की जा रही है। डीजीपी ने बताया कि अड्डा खालसा जांच चौकी के पास पुलिस ने मोटर साइकिल सवार दो लोगों को रोका लेकिन दोनों वाहन पर मालिकाना हक संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। जांच के दौरान बाइक की पिछली सीट पर बैठे अमृतपाल सिंह के पास 9 एमएम की पिस्तौल, मैग्जीन और सात जिंदा कारतूस मिले जबकि वाहन चला रहे शख्स की पहचान अमृतसर के सुल्ताविंद निवासी सम्मी के तौर पर की गई। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से दो ग्रेनेड, दो पिस्तौल, चार मैग्जीन और 20 कारतूस बरामद की गई। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक सामग्री (संशोधन) अधिनियम-2001 की सुसंगत धाराओं के तहत अमृतसर के घरिंदा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इससे पहले चेतावनी देते हुए कहा था कि पाकिस्तान स्थित ताकतों से राज्यों में आतंकवाद बढ़ने का खतरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत