लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक: पीएम के लौट जाने पर खेद है, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सड़क अवरुद्ध पर दी सफाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2022 18:53 IST

पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिये राज्य सरकार और सत्तारूढ़ कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस शासित पंजाब की सरकार को देश की जनता से इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिये।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस को और पंजाब सरकार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये। देश कभी भी इस प्रकार की कांग्रेस की शरारतपूर्ण साजिशों को सफल नही होने देगा।पीएम के दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सड़क अवरुद्ध होने के कारण फिरोजपुर से प्रधानमंत्री मोदी के लौट जाने पर खेद व्यक्त किया है। हमें खेद है कि प्रधानमंत्री को रास्ते में व्यवधान के कारण लौटना पड़ा। हम पीएम का सम्मान करते हैं।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हमने उनसे (पीएमओ) खराब मौसम की स्थिति और विरोध के कारण यात्रा बंद करने के लिए कहा था। हमें उनके (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) अचानक मार्ग परिवर्तन की कोई सूचना नहीं थी। पीएम के दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई।

अमरिंदर ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने का आह्वान किया

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का आह्वान किया। अमरिंदर ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।

पंजाब में हुसैनीवाला के पास सड़क जाम में प्रधानमंत्री का काफिला फंस गया जिसके बाद वह रैली को संबोधित किए बिना लौट गए। ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के प्रमुख अमरिंदर ने यहां एक रैली को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर हमें अपने राज्य को सुरक्षित रखना है और यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखनी है, तो मुझे लगता है कि राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।’’ कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनाने वाले अमरिंदर सिंह ने आगामी चुनाव लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया है। 

 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channiनरेंद्र मोदीपंजाबकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार