लाइव न्यूज़ :

Punjab Lok Sabha Election: शिरोमणि अकाली दल ने 7 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

By धीरज मिश्रा | Updated: April 13, 2024 17:08 IST

Punjab Lok Sabha Election: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने लोकसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट जारी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देशिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने लोकसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट जारी कर दीशिअद ने पूर्व विधायक एन के शर्मा को पटियाला से दिया टिकट फरीदकोट से और इकबाल सिंह झूंदा को संगरूर सीट से उम्मीदवार बनाया है

Punjab Lok Sabha Election: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने लोकसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 7 लोकसभा सीटों के लिए 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा को आनंदपुर साहिब से और दलजीत सिंह चीमा को गुरदासपुर से मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा शिअद ने पूर्व विधायक एन के शर्मा को पटियाला से, पूर्व मंत्री अनिल जोशी को अमृतसर से, बिक्रमजीत सिंह खालसा को फतेहगढ़ साहिब से, राजविंदर सिंह को फरीदकोट से और इकबाल सिंह झूंदा को संगरूर सीट से उम्मीदवार बनाया है। नेता दलजीत सिंह चीमा ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से पहली लिस्ट भी जारी की है। 

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से अलग चुनावी मैदान में है। वहीं, बीजेपी भी यहां पर अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी को केंद्र नेतृत्व के द्वारा किए गए कार्यों पर भरोसा है कि पंजाब में उन्हें 13 सीटों में से कुछ सीटें जीतने में कामयाबी मिलेगी। बीजेपी ने पटियाला लोकसभा से परनीत कौर को टिकट दिया है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने पटियाला से पूर्व विधायक एन के शर्मा को मैदान में उतारा है। 

केजरीवाल के जेल जाने से पड़ेगा असर

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब की 13 लोकसभा सीट जीतना मुश्किल है क्योंकि, यहां पर वह अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव प्रचार में अरविंद केजरीवाल नहीं आ सकते हैं। क्योंकि, दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ में रहेंगे। इसके बाद कोर्ट तय करेगा कि न्यायिक हिरासत बढ़ाई जाए या फिर बेल से केजरीवाल बाहर आएंगे।

टॅग्स :पंजाबपंजाब कांग्रेसशिरोमणि अकाली दललोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह