लाइव न्यूज़ :

बसपा ने पंजाब में सबको चौंकाया, तीन उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे

By भाषा | Updated: May 25, 2019 02:41 IST

पंजाब राज्य में पिछले कई सालों में अपने खिसकते वोट बैंक से जूझ रही बसपा ने 3.49 फीसद वोट हासिल किया। उसने 2014 में 1.9 फीसद वोट प्राप्त किया था

Open in App
ठळक मुद्देसपा पंजाब में इस बार जिन सीटों पर चुनाव में उतरी थी वहां आप चौथे नंबर पर रही। आप पंजाब राज्य में मुख्य विपक्षी दल है। 

लोकसभा चुनाव में पंजाब में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भले ही एक भी सीट नहीं जीत पायी लेकिन उसने आम आदमी पार्टी से भी बेहतर प्रदर्शन किया और तीसरा स्थान हासिल कर कई लोगों को चौंका दिया। बसपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

राज्य में पिछले कई सालों में अपने खिसकते वोट बैंक से जूझ रही बसपा ने 3.49 फीसद वोट हासिल किया। उसने 2014 में 1.9 फीसद वोट प्राप्त किया था। पार्टी को इस आम चुनाव में राज्य में 4.79 लाख वोट मिले। उसने गठबंधन किया था और वह पंजाब लोकतांत्रिक गठबंधन के तहत चुनाव में उतरी थी। इस गठबंधन में कई अन्य राजनीतिक दल थे।

सीटों के समझौते के तहत बसपा ने आनंदपुर साहिब, होशियारपुर (सुरक्षित) और जालंधर (सु) पर उम्मीदवार उतारा था। 2014 में बसपा सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और फिर भी उसे केवल 2.63 लाख वोट मिले थे। पार्टी उस बार सात सीटों पर चौथे स्थान पर, दो सीटों पर छठे नंबर पर और दो सीटों पर पांचवें नंबर पर थी। बसपा पंजाब में इस बार जिन सीटों पर चुनाव में उतरी थी वहां आप चौथे नंबर पर रही। आप राज्य में मुख्य विपक्षी दल है। 

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)पंजाब लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावमायावतीकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण