लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: अमरिंदर सिंह के पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, पटियाला से मैदान में होंगे कैप्टन

By विनीत कुमार | Updated: January 23, 2022 15:37 IST

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के 22 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी की। अमरिंदर सिंह पटियाला से चुनावी मैदान में होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब लोक कांग्रेस के 22 उम्मीदवारों की पहली सूची कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जारी की।मांझा से दो, दोआबा से तीन और मालवा क्षेत्र से 17 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगले 2 दिन में दूसरी सूची भी पार्टी की ओर से जारी कर दी जाएगी।

अमृतसर: अगले महीने होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। अमरिंदर सिंह ने कहा कि दूसरी सूची अगले दो दिनों में जारी की जा सकती है। इससे पहले अमरिंदर सिंह ने शनिवार को ये घोषणा की थी कि वे पटियाला अर्बन सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पंजाब लोक कांग्रेस की पहली लिस्ट

उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि इन सभी उम्मीदवारों की मजबूत राजनीतिक साख है और वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाने-माने चेहरे हैं। इस पहली सूची में एक महिला को भी टिकट दिया गया है। शिरोमणि अकाली दल से विधायक रहीं और दिवंगत डीजीपी इजहार आलम खान की पत्नी फरजाना आलम खान मालवा क्षेत्र के मलेरकोटला से चुनाव लड़ेंगी।

अमरिंदर सिंह ने बताया कि मांझा से दो उम्मीदवार, दोआबा से तीन और मालवा क्षेत्र से 17 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पार्टी की पहली सूची में आठ जाट सिख हैं, वहीं चार एससी समुदाय से हैं। इसके अलावा तीन ओबीसी समुदाय से हैं। पांच हिंदू चेहरे (तीन पंडित और दो अग्रवाल) को भी टिकट दिया गया हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल नवजोत सिंह सिद्धू से सियसी संघर्ष के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब में मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। साथ ही उन्होंने कांग्रेस से भी नाता तोड़ दिया। इसके कुछ दिन बाद उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की थी। अमरिंदर सिंह की पार्टी इस बार भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन के बाद चुनामी मैदान में है।

बता दें कि भाजपा पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार पंजाब लोक कांग्रेस 34 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जबकि शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 18 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावअमरिन्दर सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील