लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने अकाल तख्त जत्थेदार की सुरक्षा हटाई, कुछ दिन पहले सिखों से लाइसेंसी हथियार रखने का आह्वान किया था

By विशाल कुमार | Updated: May 28, 2022 11:35 IST

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सोमवार को कहा था कि ‘‘ऐसा समय है’’ कि प्रत्येक सिख को एक लाइसेंसी आधुनिक हथियार रखना चाहिए। उनके इस बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि उन्हें शांति और भाईचारे का संदेश देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअकाल तख्त सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है।एक विशेष सशस्त्र बल के छह कर्मी अकाल तख्त के जत्थेदार की रखवाली कर रहे थे। मुख्यमंत्री मान ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी थी और उनसे ऐसे संदेश नहीं देने को कहा था।

चंडीगढ़: सिखों से लाइसेंसी हथियार रखने का आह्वान करने के पांच दिन बाद शनिवार को पंजाब सरकार ने अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा हटा ली है।

एक विशेष सशस्त्र बल के छह कर्मी सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के जत्थेदार की रखवाली कर रहे थे। इसमें  बठिंडा पुलिस के तीन और इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के तीन कर्मी शानिल हैं।

सिंह ने कहा कि आज सुबह हमें पता चला कि बठिंडा पुलिस के तीन जवानों को उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने वापस बुला लिया है। हमें बाकी कर्मियों की भी जरूरत नहीं है जो हमारी रक्षा कर रहे हैं। हमने पंजाब पुलिस के अधिकारियों से आईआरबी कर्मियों को भी वापस लेने को कहा है।

23 मई को छठे सिख गुरु, गुरु हरगोबिंद की गुरगद्दी दिवस (अभिषेक वर्षगांठ) की 416 वीं वर्षगांठ पर सिंह ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि सिख लड़कों और लड़कियों को गुरु हरगोबिंद सिंह जी के आदेश का पालन करने की जरूरत है। उन्हें ‘गत्का बाजी’ (पारंपरिक युद्ध कला), तलवारबाजी और बंदूक चलाने का प्रशिक्षण लेना चाहिए। प्रत्येक सिख को वैध तरीके से लाइसेंसी आधुनिक हथियार हासिल करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि ऐसा समय है और ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।

जत्थेदार की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री मान ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी थी और उनसे ऐसे संदेश नहीं देने को कहा था। मान ने ट्वीट किया था कि हमें आधुनिक हथियार के संदेश के बजाय शांति, भाईचारे और आधुनिक विकास का संदेश देना चाहिए।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बयान पर आपत्ति जताई, लेकिन शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने जत्थेदार का समर्थन किया था।

टॅग्स :पंजाबभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो