लाइव न्यूज़ :

कई सालों बाद ईमानदार सीएम मिला, प्रचंड जीत के बाद अमृतसर रोड शो बोले अरविंद केजरीवाल, आप लोगों ने कमाल कर दिया, लव यू पंजाब...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2022 16:34 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी सब पूरी होंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे16 तारीख को भगवंत मान मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा। आप लोगों ने कमाल कर दिया, लव यू पंजाब।

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में कहा कि इतने सालों के बाद पहली बार पंजाब को अब एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। अब सारा पैसा पंजाब और उसके लोगों पर खर्च किया जाएगा। हम सभी गारंटियां पूरी करेंगे और एक 'रंगला' और खुशहाल पंजाब बनाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी सब पूरी होंगी। 16 तारीख को भगवंत मान मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे तो उस दिन पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा। 

आप लोगों ने कमाल कर दिया, लव यू पंजाब। पूरी दुनिया को ये यकीन नहीं हो रहा कि पंजाब में इतना बड़ा इंकलाब आ गया है कि सब हार गए। ये बहुत बड़ा इंकलाब है और ये पंजाब के लोग ही कर सकते थे पूरी दुनिया में और किसी में इतनी ताकत नहीं थी।

अमृतसर के रोड शो में कहा कि सरकारी खजाने का हर पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च किया जाएगा, हम चुनाव पूर्व किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे। पंजाब के सीएम नामित भगवंत मान ने कहा कि हमने 122 लोगों की सुरक्षा कम कर दी है और इसके कारण 403 पुलिस कर्मी और 27 पुलिस वाहन थानों में लौट आए हैं। सरकारी कार्यालय में सीएम की तस्वीरें नहीं होंगी, लेकिन शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें होंगी।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyभगवंत मानअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?