लाइव न्यूज़ :

पंजाब: दो सहायक उपनिरीक्षकों की हत्या को लेकर एक गैंगस्टर समेत चार लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 16, 2021 21:57 IST

Open in App

लुधियाना, 16 मई पंजाब पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या में कथित रूप से शामिल एक कुख्यात गैंगस्टर समेत चार लोगों की पहचान कर ली है और अब उनकी धर-पकड़ की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार शाम को यहां जगराव में नये अनाज बाजार में दो सहायक उपनिरीक्षकों -- भगवान सिंह और दलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद ये दोनों पुलिसकर्मी बाजार गये थे जहां उन्होंने चार लोगों को ट्रक से अपनी कार में ड्रग रखते हुए देखा। जब दोनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा तब आरोपियों ने उन पर गोलियां चला दीं, फलस्वरूप दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने फिरोजपुर के जयपाल सिंह भुल्लर, मोगा के बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू, खरार के जसप्रीत सिंह और लुधियाना के दर्शन सिंह के विरूद्ध 302 और 307 समेत भादंसं की संबंधित धाराओं एवं हथियार कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस महानिरीक्षक नौनिहाल सिंह ने बताया कि विभिन्न पुलिस टीमों ने उनके संभावित ठिकानों पर छापा मारा है लेकिन अभी सफलता हाथ नहीं लगी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सघन तलाशी अभियान चल रहा है और हत्यारे शीघ्र ही धरे जायेंगे।’’

इस बीच पुलिस ने मारे गये पुलिसकर्मियों का जगराव अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके शव उनके परिजनों को सौंप दिये। उनके उनके पैतृक गांवों में अंतिम संस्कार किया गया। ये दोनों पुलिसकर्मी जगराव में राज्य की अपराध जांच एजेंसी में पदस्थापित थे।

पुलिस ने कहा कि इस हत्या में शामिल लोग मादक पदार्थ रैकेट के सदस्य हैं और भुल्लर उनका सरगना है।

पुलिस ने चारों संदिग्धों की तस्वीरें जारी की है तथा शनिवार शाम को ही ट्रक जब्त कर लिया गया था।

इस बीच पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने दोनों पुलिसकर्मियों की मौत को ‘दुखद घटना’ करार दिया और कहा कि पंजाब पुलिस ने दो बहादुर अधिकारी खो दिये। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस शहीदों के परिवारों के साथ सदैव खड़ी रहेगी।

गुप्ता ने एक बयान में आश्वासन दिया कि इन दोनों अधिकारियों के परिवारों को एक एक करोड़ रूपये अनुग्रह राशि दी जाएगी एवं उनके परिजन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और उन्होंने पुलिस प्रमुखों को अपने अपने जिलों में धरपकड़ तेज करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर