लाइव न्यूज़ :

Punjab elections: पहले 60 MLA जिताएं फिर मुख्यमंत्री की बात करेंगे, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर बोला हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 5, 2022 17:36 IST

Punjab elections: पंजाब में सरकार बनाने के लिए 117 सदस्यीय विधानसभा में 59 सीट पर जीत जरूरी है और सिद्धू द्वारा कहा गया 60 का आंकड़ा इससे एक सीट अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा।पंजाब कांग्रेस में खींचतान जारी है। नवतोज सिद्धू ने कहा कि कभी भी "सत्ता के उपासक" नहीं रहे।

Punjab elections: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर से कांग्रेस आलाकमान पर हमला किया है। केवल 60 विधायक ही मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। मुख्यमंत्री को लेकर कई दिन से पंजाब कांग्रेस में खींचतान जारी है। 

अमृतसर में प्रेस को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि आज पंजाब को एक बड़ी बात तय करनी है, 60 विधायक होने पर सीएम चुने जाएंगे। कोई भी 60 विधायकों के बारे में बात नहीं कर रहा है। कोई भी सरकार बनाने के रोडमैप के बारे में बात नहीं कर रहा है।

सिद्धू की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को लुधियाना में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकते हैं। पिछले कई हफ्तों से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू दोनों ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शीर्ष पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में खुद को घोषित करने का दावा किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि वही व्यक्ति 60 उम्मीदवारों का विधायक के रूप में निर्वाचन सुनिश्चित करा सकता है जिसके पास पंजाब के लिए रोडमैप है और जिस पर लोग विश्वास करते हैं। अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव लड़ रहे सिद्धू ने शनिवार को अमृतसर में मीडिया से कहा कि वह कभी भी "सत्ता के उपासक" नहीं रहे।

सिद्धू ने कहा, ‘‘लेकिन आज पंजाब को एक बड़ी बात तय करनी है। 60 विधायक होने पर एक व्यक्ति मुख्यमंत्री बन जाएगा। कोई 60 विधायकों की बात नहीं कर रहा है। सरकार किस रोडमैप पर बनेगी, इस बारे में कोई बात नहीं करता।’’ उन्होंने दोहराया कि उनका मॉडल राज्य को आगे बढ़ा सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह सिद्धू का मॉडल नहीं बल्कि राज्य का मॉडल है और अगर किसी के पास इससे बेहतर मॉडल है तो वह उसे भी स्वीकार करेंगे।’’ 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh Channiकांग्रेसविधानसभा चुनाव 2022राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट