लाइव न्यूज़ :

Punjab Elections 2022: फिल्म अभिनेता सोनू सूद पर चुनाव आयोग की कार्रवाई, गाड़ी को किया जब्त, घर में रहने का दिया निर्देश

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2022 14:14 IST

मोगा जिले के PRO प्रभदीप सिंह के अनुसार, फिल्म अभिनेता सोनू सूद एक पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार को जब्त कर उन्हें घर भेज दिया गया है। घर से बाहर निकलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने कहा, अभिनेता के घर से बाहर निकलने पर होगी कार्रवाईअभिनेता सोनू सूद पर मतदाताओं को प्रभावित करने का है आरोप

Punjab Elections 2022: पंजाब में आज विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने मोगा में फिल्म अभिनेता सोनू सूद पर कार्रवाई की है। बॉलीवुड एक्टर की गाड़ी को सीज किया गया है और उन्हें घर पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। मोगा जिले के पीआरओ प्रभदीप सिंह के अनुसार, सोनू सूद एक पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार को जब्त कर उन्हें घर भेज दिया गया है। घर से बाहर निकलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सोनू सूद के खिलाफ अकाली दल के पोलिंग एजेंट दीदार सिंह ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। दीदार सिंह के मुताबिक, सोनू सूद मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम ने सोनू सूद को फॉलो किया और आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की। आपको बता दें कि पंजाब चुनाव में मोगा विधानसभा क्षेत्र से मालविका सूद सच्चर कांग्रेस पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ रही हैं। 

पंजाब में आज (रविवार) सभी 117 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। यहां एक ही चरण में मतदान की प्रकिया संपन्न कराई जाएगी, जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इस बार पंजाब में चतुष्कोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। कांग्रेस के सामने अपनी सीट को बचाए रखने की चुनौती है तो आम आदमी पार्टी यहां सरकार बनाने की पुरजोर कोशिश में जुटी है। वहीं अकाली दल अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस साथ मिलकर चुनावी मैदान में हैं। 

टॅग्स :सोनू सूदपंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसEC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप