लाइव न्यूज़ :

Punjab Election Results 2022: सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से हारीं, AAP नेता ने भारी मतों से दी शिकस्त

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 10, 2022 15:56 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर को इस बार कांग्रेस ने पंजाब की मोगा सीट से टिकट दिया था। हालांकि, आम आदमी पार्टी की डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा ने 20,915 मतों से हरा दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर पंजाब के मोगा से चुनाव हार गई हैं।आम आदमी पार्टी की डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा ने उन्हें 20,915 मतों से हराया है।

चंडीगढ़:पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। हालांकि, सामने आ रहे रुझानों के अनुसार यहां आम आदमी पार्टी सत्ता में आते हुए नजर आ रही है। इस बीच अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर मोगा से चुनाव हार गई हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी की डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा ने 20,915 मतों से हराया है। 

मालूम हो,मालविका इसी साल के शुरुआत में कांग्रेस में शामिल हुई थीं. वहीं, मालविका के पार्टी में शामिल होने के बाद चन्नी ने मालविका की 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मोगा से उम्मीदवारी का समर्थन किया था और कहा था कि  पार्टी इस सीट से मौजूदा विधायक हरजोत कमल को उचित तरीके से समायोजित कर लेगी। यही नहीं, मालविका के पार्टी ज्वाइन करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि मालविका सूद का कांग्रेस में शामिल होना महत्वपूर्ण घटना है।

बता दें कि इस बार आम आदमी पार्टी ने पंजाब में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आप के कई प्रत्याशियों ने यहां के दिग्गज नेताओं को शिकस्त दी है। यही नहीं, इस बार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के अलावा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू भी चुनाव हार गए हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावसोनू सूदकांग्रेसAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी