लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव: जिताऊ उम्मीदवारों को उतारने के लिए छह सर्वे की रिपोर्ट पर निर्भर कांग्रेस, अकाली दल और आप पहले ही कर चुके कई नामों का एलान

By विशाल कुमार | Updated: December 14, 2021 13:45 IST

ये छह सर्वेक्षण कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सचिव हरिश चौधरी, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और खुफिया विभाग ने किए हैं। सबसे उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश के लिए सभी रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी क्रिसमस से पहले अपनी पहली सूची जारी करने की योजना बना रही है।कई विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों की अदला-बदली करना चाहते हैं।कई विधायकों पर चन्नी, सिद्धू और प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से फीडबैक लिया गया।

चंडीगढ़: अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाबविधानसभा चुनावों के लिए जहां विपक्षी अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने अपने कई उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है तो वहीं सत्ताधारी कांग्रेस जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट बांटने के लिए कम से कम छह अलग-अलग सर्वेक्षण की रिपोर्ट में निर्भर है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ये छह सर्वेक्षण कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सचिव हरिश चौधरी, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और खुफिया विभाग ने किए हैं। सबसे उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश के लिए सभी रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है।

एक सूत्र ने बताया कि पार्टी क्रिसमस से पहले अपनी पहली सूची जारी करने की योजना बना रही है। सूत्रों ने बताया कि कई विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों की अदला-बदली करना चाहते हैं लेकिन ऐसा संभव नहीं लग रहा है।

सूत्र ने कहा कि हमने कई विधायकों पर चन्नी, सिद्धू और प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से फीडबैक लिया है। वे 50 प्रतिशत से अधिक नामों पर सहमत हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम जल्द ही अपनी पहली सूची घोषित करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी को कुछ विधायकों को बदलना पड़ सकता है। कुछ मंत्रियों को इस बार भी टिकट नहीं मिल सकता है क्योंकि 117 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास फिलहाल 80 विधायक हैं। हमें सत्ताविरोधी फैक्टर को बहुत मजबूती से लेना होगा। नहीं तो हमारे लिए मुश्किल होगी।

पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा अपनी खुद की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) बनाने से सावधान है। ऐसी आशंका है कि असंतुष्ट लोग पीएलसी की ओर रुख कर सकते हैं। 

हालांकि नेता ने कहा कि हम चाहते हैं कि अमरिंदर हमारे असंतुष्टों को ले लें। इससे वे केवल हमारे विरोधियों की संभावनाओं को खराब करेंगे। हम सुरक्षित महसूस करेंगे।

अजय माकन के नेतृत्व वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने सोमवार को दिल्ली में पंजाब के पार्टी सांसदों से भी मुलाकात की और राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की।

अभियान समिति के प्रमुख सुनील जाखड़ ने भी बुधवार को इसकी पहली बैठक बुलाई है. उन्होंने चन्नी और सिद्धू को आमंत्रित किया है। अब देखना यह होगा कि दोनों इस मुलाकात में शिरकत करते हैं या नहीं। घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष प्रताप बाजवा भी मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :पंजाबकांग्रेसविधानसभा चुनावAkali DalAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित