लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: 'हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं, हम एकजुट हैं' सिद्धू संग खड़े होकर बोले सीएम चन्नी, लेकिन...

By रुस्तम राणा | Updated: January 27, 2022 19:34 IST

जालंधर की फतेह रैली में पंजाब के सीएम ने राज्य की जनता और शीर्ष नेतृ्त्व को पार्टी में एकता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा, हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब चुनाव को लेकर सीएम चन्नी ने पार्टी से मांगे 5 सालवहीं नवजोत सिंह सिद्ध ने कहा, मुझे फैसले लेने की ताकत देनाराहुल गांधी बोले सर्वे के बाद सीएम चेहरा की होगी घोषणा

चंडीगढ़: पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति ने आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे को लेकर घोषणा नहीं की है। नवजोत सिंह सिद्धू और मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दो चेहरे पार्टी के सामने हैं। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पार्टी यह चुनाव सीएम चेहरे के साथ लड़ेगी। लेकिन सीएम कौन होगा इसका ऐलान सर्वे के बाद किया जाएगा। 

जालंधर की फतेह रैली में पंजाब के सीएम ने कांग्रेस पार्टी में एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है। पंजाब चुनावों के लिए मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कीजिए, हम (पंजाब कांग्रेस) एक साथ खड़े रहेंगे। जिस वक्त पंजाब सीएम ये संदेश दे रहे थे, उस समय कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। हालांकि दोनों ने सीएम चेहरे को लेकर अपने-अपने को प्रोजक्ट किया।

चन्नी ने पार्टी से मांगे 5 साल 

वहीं मौजूदा सीएम चन्नी ने पार्टी से 5 साल मांगे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे 111 दिन मिले। न मैं सोया और न किसी को सोने दिया। सीएम चन्नी ने कहा कि अगर पार्टी को उनका काम पसंद आया तो मुझे पूरे 5 साल भी दो। नवजोत सिद्धू को कहा कि बाहर वालों को मौका न दो कि वह हम पर सवाल उठाएं कि कोई लड़ाई है। मैं किसी पद के लिए अपनी पार्टी और पंजाब का नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

मुझे फैसले लेने की ताकत देना, बोले सिद्धू

उधर रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने पार्टी को इशारे-इशारे में सीएम चेहरा प्रोजेक्ट करने का संकेत दिया। उन्होंने राहुल गांधी को कहा पंजाब के लोगों के 3 सवाल हैं। वह पूछ रहे हैं कि इस कीचड़ से हमें कौन निकालेगा? दूसरा सवाल कि वह कैसे निकालेगा? उसके पास कौन सा एजेंडा या रोडमैप है? तीसरा सबसे बड़ा सवाल सीएम चेहरे को लेकर है।

सिद्धू ने पूछा कि सीएम का चेहरा कौन होगा। अगर इसका जवाब मिलता है तो पंजाब में 70 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। सिद्धू ने कहा कि उन्हें दर्शनी घोड़ा न बना देना। मुझे फैसले लेने की ताकत देना।

टॅग्स :चरणजीत सिंह चन्नीनवजोत सिंह सिद्धूराहुल गांधीपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर