लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: राहुल गांधी का फैसला स्वीकार्य, नवजोत सिंह सिद्धू का ट्वीट-बिना फैसले के कुछ भी बड़ा हासिल नहीं हुआ...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2022 14:25 IST

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा से पहले पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि ‘शीर्ष पर बैठे लोग’ एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकारों पर भी निशाना साधा।डिजिटल माध्यम से रैली को संबोधित करेंगे।सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के मुख्य दावेदार हैं।

Punjab Election 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा किये जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि हर कोई उनके निर्णय को स्वीकार करेगा। गांधी रविवार को लुधियाना का दौरा कर डिजिटल माध्यम से रैली को संबोधित करेंगे।

साथ ही वह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा करेंगे। सिद्धू ने ट्वीट किया, "बिना फैसले के कुछ भी बड़ा हासिल नहीं हुआ... पंजाब को स्पष्टता देने आए हमारे अग्रणी नेता राहुल जी का हार्दिक स्वागत... सभी उनके फ़ैसले का पालन करेंगे!!!"

सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के मुख्य दावेदार हैं। दोनों ने गांधी को आश्वासन दिया है कि वे पार्टी के फैसले को स्वीकार करेंगे। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा था कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय करेगा कि 60 उम्मीदवार विधायक चुने जाते हैं या नहीं। पंजाब में सरकार बनाने के लिए 117 सदस्यीय विधानसभा में 59 सीट पर जीत जरूरी है और सिद्धू द्वारा कहा गया 60 का आंकड़ा इससे एक सीट अधिक है।

राज्य में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा। सिद्धू की यह टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने लुधियाना दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा किए जाने की संभावना से पहले आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हालांकि किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। उन्होंने यह भी कहा कि वही व्यक्ति 60 उम्मीदवारों का विधायक के रूप में निर्वाचन सुनिश्चित करा सकता है जिसके पास पंजाब के लिए रोडमैप है और जिस पर लोग विश्वास करते हैं।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022पंजाबनवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh Channiराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो