लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब में कांग्रेस की आंतरिक कलह धूमिल कर सकती है सत्ता में वापसी की कोशिश

By शीलेष शर्मा | Updated: February 8, 2022 19:00 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कांग्रेस आलाकमान को संकेत दिए कि उनका अगला कदम उनके साथ चलने वाले और पंजाब के लोग तय करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस आलाकमान को संकेतजाखड़ की प्रदेश के हिन्दू मतदाताओं पर है गहरी पकड़

नई दिल्ली: पंजाब में मतदान की तारीख ज्यों ज्यों नज़दीक आ रही है। कांग्रेस की आंतरिक कलह भी गहराती जा रही है, जिससे पार्टी की सत्ता में वापसी की कोशिश को गहरा धक्का लग सकता है। पंजाब में मतदान से महज 7 दिन पहले कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सक्रीय राजनीती से सन्यास लेने की घोषणा कर पार्टी आलाकमान को मुश्किल में डाल दिया है। 

नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस आलाकमान को संकेत

वहीं प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू बार-बार यह कहने के बावजूद कि पार्टी नेतृत्व के फैसले के वह साथ खड़े हैं उनके तेवर आज भी जस के तस बने हुए हैं। सिद्धू ने आज कांग्रेस आलाकमान को संकेत दिए कि उनका अगला कदम उनके साथ चलने वाले और पंजाब के लोग तय करेंगे। 

सिद्धू और जाखड़ के अलावा एक तीसरा गुट भी कांग्रेस में भितरघात की कोशिश में लगा है। इसमें पार्टी के वह नेता शामिल हैं जो पार्टी में रहते हुए कांग्रेस से बगावत कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह के लिए काम कर रहे हैं। इस कड़ी में सांसद मनीष तिवारी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। जाखड़ की प्रदेश के हिन्दू मतदाताओं पर है गहरी पकड़

जाखड़ की प्रदेश के हिन्दू मतदाताओं पर गहरी पकड़ है और वह लगभग 40 सीटों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सकते हैं। जाखड़ की नाराजगी मुख्यमंत्री पद देने के फैसले के साथ साथ अपने समर्थकों को टिकट न देने को लेकर बनी हुई है, हालाँकि चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने से वह नाराज़ नहीं हैं। सिद्धू की नाराज़गी केवल मुख्यमंत्री के पद को लेकर है। 

20 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होना है। नतीज़ा कांग्रेस नेतृत्व इन नाराज नेताओं को मनाने में जुट गया है। सूत्र बताते हैं कि राहुल और प्रियंका इन नाराज नेताओं से अलग-अलग बात कर रहे हैं ताकि तुरंत इस मसले को शांत किया जा सके।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप