लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: अवैध रेत खनन में शामिल हैं सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किया हमला

By भाषा | Updated: January 22, 2022 21:52 IST

Punjab Election 2022: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता पंजाब बिक्रम सिंह मजीठिया ने प्रवर्तन निदेशालय के छापे में चरणजीत सिंह चन्नी के एक रिश्तेदार के घर से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद मुख्यमंत्री और कांग्रेस पर शनिवार को हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्दे111 दिन के कार्यकाल में 1,111 करोड़ रुपये की लूट की है।चमकौर साहिब में वन भूमि सहित अवैध रेत खनन की जांच की मांग की।मुख्यमंत्री अवैध रेत खनन में अपने रिश्तेदार के भागीदार हैं।

Punjab Election 2022: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि अवैध रेत खनन में शामिल होने से चरणजीत सिंह चन्नी का इनकार करना “पूरी तरह झूठ” है।

अमरिंदर ने कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली थी कि मुख्यमंत्री चन्नी और कांग्रेस के अन्य नेता तथा विधायकों की रेत माफिया में हिस्सेदारी है। पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, “ऊपर से नीचे तक, वरिष्ठ मंत्रियों के स्तर तक, बहुत से लोग शामिल हैं। मैं जब मुख्यमंत्री था तब मैंने सोनिया गांधी को बताया था।

उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं इस मामले में क्या कार्रवाई कर रहा हूं और मैंने उन्हें बताया कि मुझे ऊपर से शुरुआत करनी पड़ेगी।” गत वर्ष मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले अमरिंदर सिंह ने कहा, “मैंने अपने पूरे कार्यकाल में एक ही गलती की, कि मैंने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि सोनिया (गांधी) ने इसकी अनुमति नहीं दी थी और मैं कांग्रेस के प्रति वफादार था।”

उन्होंने कहा, “खनन माफिया में चन्नी के शामिल होने और ‘मीटू’ घटना में उनका नाम आने से उनकी पोल खुल गई है और लोग उन्हें पंजाब पर शासन करने के लायक नहीं मानते और नवजोत सिद्धू की मानसिक अस्थिरता ने उन्हें राज्य को चलाने में पूरी तरह नकारा साबित कर दिया है।” अमरिंदर सिंह ने आश्चर्य प्रकट करते हुए सवाल किया कि राहुल गांधी को इन लोगों में ऐसा क्या दिखा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए कांग्रेस द्वारा उन्हें अलग किया जाना समझ से परे था। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसअमरिंदर सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप