लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब की 65 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, जेपी नड्डा का ऐलान, अमरिंदर सिंह 37 सीट पर लड़ेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 24, 2022 3:58 PM

Punjab Election 2022: भाजपा 65 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जबकि पंजाब लोक कांग्रेस 37 और शिअद (संयुक्त) 15 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे13 सिखों और आठ दलितों को भी अपना उम्मीदवार बनाया है।भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। मात्र तीन सीट ही जीत सकी थी।

Punjab Election 2022: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों और शिअद-संयुक्त प्रमुख 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पंजाब लोक कांग्रेस का गठन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। पार्टी की इस सूची में किसान परिवारों के 12 नेताओं, 13 सिखों और आठ दलितों को टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा महासचिव व पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम और महासचिव तरुण चुघ ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

भाजपा इस बार राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाले पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मत्री सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को सत्ता से बेदखल करने की कोशिशों में जुटी है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अजितपाल सिंह को नकोदर से प्रत्याशी बनाया गया है।

पटियाला शहर सीट से चुनाव लड़ रहे अमरिंदर ने कहा, ‘‘हमने जीत की संभावना पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ सभी क्षेत्रों और समाज के अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए अच्छे उम्मीदवार उतारे हैं।’’ उन्होंने बताया कि पीएलसी 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावBJPअमरिंदर सिंहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection Exit Poll Result 2024: महाराष्ट्र में भाजपा कर सकती है सबसे बेहतर प्रदर्शन, मिल सकती हैं 20 से 22 सीटें, उद्धव ठाकरे के खाते में जा सकती हैं 9 से 11 सीटें

भारतLok Sabha Elections 2024:"भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए बरकरार रखेगा सत्ता, जनता ने विपक्षी राजनीति को खारिज कर दिया", नरेंद्र मोदी का इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला

भारतLok Sabha Chunav Exit Poll 2024: पांच एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत, फिर दिखा पीएम मोदी का करिश्मा, तीसरी बार सरकार बनाने के करीब

भारतElection Exit Poll Result 2024: झारखंड में हेमंत सोरेन के अरमानों पर फिर सकता है पानी, 2 सीटों के नुकसान के बावजूद एनडीए की झोली में आ सकती हैं 10 सीटें

भारतTamil Nadu Exit Poll Results 2024: के अन्नामलाई को बड़ा फायदा! एक्सिस माई इंडिया ने भाजपा को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतElection Exit Poll Result 2024: 11 एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत, इंडिया गठबंधन 150 सीटों के करीब

भारतTelangana Exit Poll Results 2024: कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना में इंडिया ब्लॉक पर भारी पड़ा रहा एनडीए, जानें एग्जिट पोल के नतीजे

भारतElection Exit Poll Result 2024: ममता बनर्जी को लग सकता है झटका, बंगाल में भाजपा पछाड़ सकती है तृणमूल को, बता रहे हैं एग्जिट पोल के अनुमान

भारतDelhi Exit Poll Result: गठबंधन पर भारी मोदी मैजिक, दिल्ली में बीजेपी को 6 से 7 सीट का अनुमान, मनोज तिवारी भी कन्हैया पर भारी

भारतKerala Exit Poll Result 2024: इस बार केरल में भाजपा का खुलेगा खाता, यूडीएफ शीर्ष स्थान पर, जानें सीटों का अनुमान