लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: इतने करोड़ के मालिक हैं नवजोत सिंह सिद्धू, 44 लाख की घड़ी पहनते हैं, दो टोयोटा लैंड क्रूजर, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2022 21:52 IST

Punjab Election 2022: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को अमृतसर पूर्व सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देअमरिंदर सिंह को पटियाला छोड़ने और उनसे मुकाबला करने की चुनौती दी।117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा।पंजाब में मतगणना 10 मार्च को होगी।

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर पूर्व सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा घोषित कुल 44.63 करोड़ रुपये की संपत्ति में दो ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी), 44 लाख रुपये की घड़ियां और 35 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्तियां शामिल हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य सिद्धू (58) ने 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये अमृतसर में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे में सिद्धू ने अपनी संपत्ति की घोषणा की।

हलफनामे के मुताबिक कुल 44.63 करोड़ रुपये की संपत्ति में सिद्धू और उनकी पत्नी एवं पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू के नाम क्रमश: 3.28 करोड़ रुपये और 41.35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसके मुताबिक प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने वित्त वर्ष 2020-21 में अपनी कुल आय 22.58 लाख रुपये घोषित की, जो 2016-17 की आय 94.18 लाख रुपये से कम है।

सिद्धू द्वारा घोषित चल संपत्तियों में 1.19 करोड़ रुपये की दो टोयोटा लैंड क्रूजर, 11.43 लाख रुपये की एक टोयोटा फॉर्च्यूनर, 30 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 44 लाख रुपये की घड़ियां हैं। हलफनामे के मुताबिक उनकी पत्नी नवजोत कौर के पास 70 लाख रुपये मूल्य के गहने हैं। वहीं अचल संपत्तियों में, सिद्धू ने पटियाला में छह शोरूम घोषित किए हैं, लेकिन उनके पास कृषि भूमि नहीं है।

सिद्धू ने पटियाला में 1,200 वर्ग गज में फैले अपने पैतृक आवास को भी 1.44 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। उन्होंने अमृतसर में करीब 34 करोड़ रुपये की अपनी 5,114 वर्ग गज की आवासीय संपत्ति होने की भी जानकारी दी है।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने शैक्षिक योग्यता के रूप में 1986 में पटियाला में पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) की उपाधि हासिल करने का जिक्र किया है। उन्होंने विधायक के रूप में वेतन, किराये से होने वाली आमदनी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पेंशन को अपनी आय का स्रोत घोषित किया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"